फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   government announces bonus to rail employees before festive season

पेट्रोलः जेटली का कांग्रेस पर पलटवार, जो सवाल उठा रहे हैं वो अपने राज्यों में घटाएं कीमत

Wed, 20 Sep 2017 05:20 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 20 Sep 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
government announces bonus to rail employees before festive season
देश भर में बढ़ती डीजल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया है। बुधवार को जेटली ने गैर भाजपा शा‌सित राज्यों और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सवाल उठा रहें हैं वे अपने यहां दाम घटाएं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
रोहिंग्या मामले पर जेटली ने कहा कि यह एक नीतिगत मुद्दा है और इस संबंध में सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर चुकी है।

इसके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि ITDC के होटल जयपुर अशोक को राजस्थान सरकार और ललिता महल पैलेस होटल, मैसूर को कर्नाटक सरकार को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर

इससे पहले केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों को तोहफा देते हुए दिवाली से पहले बोनस देने की घोषणा की है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह बोनस उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी उत्पादकता काफी अच्छी रही है। इसके साथ ही उत्पादकता को बढ़िया करने के लिए सरकार इंसेंटिव भी देगी। 
 
जेटली ने इसके साथ ही बताया कि सरकार भारत सरकार की 17 प्रेस यूनिट को मर्ज करके 5 यूनिट रखेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने आईटीडीसी के जयपुर स्थित अशोक होटल को राजस्थान सरकार को और मैसूर स्थिल ललिता महल पैलेस होटल को कर्नाटक सरकार को ट्रांसफर करने का फैसला किया है।
   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed