{"_id":"5f0ec93e8ebc3e637f2bb726","slug":"google-will-invest-33-737-crore-rupees-in-jio-platform-the-partnership-would-be-7-7-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने किया जियो में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश, 7.7 फीसदी होगी हिस्सेदारी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
गूगल ने किया जियो में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश, 7.7 फीसदी होगी हिस्सेदारी
Wed, 15 Jul 2020 02:45 PM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Reliance AGM
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एजीएम यानी कि सालाना महासभा शुरू हो चुकी है और बड़े एलानों पर लोगों की नजर है। इसी सिलसिले में मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि जियो प्लेटफॉर्म्स में गूगल 33,737 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसके लिए गूगल जियो में 7.7 फीसदी हिस्से के लिए निवेश करेगा।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स में गूगल स्ट्रैटेजनिक पार्टनरशिप करेगा। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने सालाना महासभा के दौरान यह भी बताया कि वह यूएई की मुबाडाला, सऊदी अरब की पीआईएफ और एडीआईए (ADIA) जैसे निवेशकों का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
We welcome ADIA and Mubadala of the UAE, and PIF of Saudi Arabia as our valued partners. What they bring is more than money – they bring faith in our economy’s immense growth potential: Mukesh Ambani at #RILAGM #NayeIndiaKaNayaJosh #JioPlatforms #Jio
विज्ञापन विज्ञापन— Reliance Jio (@reliancejio) July 15, 2020
मुकेश अंबानी ने कहा कि इन कंपनियों ने सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि हमारी कंपनी में अपना विश्वास भी निवेश किया है। इन कंपनियों का निवेश हमारी अर्थव्यवस्था की अपार बढ़ती क्षमता को दिखाता है। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने बताया कि कंपनी ने अपना पूंजी जुटाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
रिलायंस देश की पहली कंपनी है जो कर्ज मुक्त हो गई है और पहली ऐसी कंपनी है जिसका मार्केट शेयर सबसे ज्यादा है। रिलायंस कंपनी का मार्केट शेयर 15,000 करोड़ डॉलर है। इसके अलावा रिलायंस एक लाख करोड़ EBITDA पार करने वाली पहली कंपनी बन गई है।
मुकेश अंबानी ने सालाना महासभा के जरिए जानकारी दी कि कंपनी ने राइट्स, जियो प्लेटफॉर्म्स और बीपी से अबतक 2,12,809 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।