{"_id":"62bd96e6a07bbc56d7228d69","slug":"gold-silver-price-gold-slips-by-rs-323-silver-also-lost-rs-776","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price: सोना 323 रुपये फिसला; चांदी भी 776 रुपये टूटी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Gold-Silver Price: सोना 323 रुपये फिसला; चांदी भी 776 रुपये टूटी
Thu, 30 Jun 2022 05:58 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 30 Jun 2022 05:58 PM IST
सार
गुरुवार को सोने की जहां प्रति दस ग्राम की कीमत में 323 रुपये की गिरावट दर्ज की गई वहीं चांदी में भी प्रति किलो 776 रुपये की टूट देखी गई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्राफा बाजार में गुरुवार को खासी कमजोरी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की जहां प्रति दस ग्राम की कीमत में 323 रुपये की गिरावट दर्ज की गई वहीं चांदी में भी प्रति किलो 776 रुपये की टूट देखी गई है। इससे पिछले ट्रेड में सोना 50,895 पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी की दरें भी पिछले ट्रेड में 60,153 रुपये थी जो 776 रुपये टूटकर 59,377 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना प्रति औंस 1815 अमेरिकी डॉलर जबकि चांदी प्रति औंस 20.76 अमेरिकी डॉलर की दर से ट्रेड कर रहा है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कोमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार COMEX में गुरुवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत गिरावट के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। उनका कहना है कि मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतें सीमित दायरे में अटकी हुई हैं।
विज्ञापन