फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold And Silver Price News in hindi

Gold Silver Price: सोना 1,000 रुपये टूटकर 70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी की कीमतों में भी गिरावट

Thu, 25 Jul 2024 07:51 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 25 Jul 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Gold Silver Price: दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,000-1,000 रुपये घटकर क्रमश: 70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। चांदी की कीमत में भी 3,500 रुपये की भारी गिरावट आई।
 
loader
Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold And Silver Price News in hindi
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही और यह 1,000 रुपये टूटकर 70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 


राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही और 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,000-1,000 रुपये घटकर क्रमश: 70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 


चांदी की कीमत भी 3,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 23 जुलाई से पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कीमती धातु में 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। 23 जुलाई को यह 3,350 रुपये गिरकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जो इस साल की सबसे बड़ी गिरावट है। 

सरकार ने मंगलवार को सोने और चांदी सहित कई उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती करने का फैसला किया। सोने और चांदी पर सीमा शुल्क 15 फीसदी से घटाकर छह फीसदी कर दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लगातार बिकवाली से सोने की कीमतों में गिरावट आई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का भाव 42.20 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,421.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, न्यूयॉर्क में चांदी भी 28.04 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed