फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   gold demands down by 24 percent in last quarter due to gst

GST ने फीकी की सोने की चमक, पिछली तिमाही में खरीद में हुई 24 फीसदी की गिरावट

Thu, 09 Nov 2017 06:27 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Thu, 09 Nov 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
gold demands down by 24 percent in last quarter due to gst
भारत में सोने की मांग वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 24 फीसदी घटकर 145.9 टन रही। मांग में यह गिरावट वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने तथा आभूषणों के खुदरा लेनदेन को लेकर धनशोधन रोधी कानून (एएमएल) के प्रभाव में आने से हुई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही के दौरान भारत में सोने की मांग 193 टन रही थी। मू्ल्य के आधार पर इस साल की तीसरी तिमाही में सोने की मांग 30 फीसदी गिरावट के साथ 38,540 करोड़ रुपये की रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 55,390 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


आभूषणों की मांग में भी कमी
आभूषणों की कुल मांग इस साल की तीसरी तिमाही में 25 फीसदी घटकर 114.9 टन रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 152.7 टन था। मूल्य के आधार पर तीसरी तिमाही में आभूषणों की कुल मांग 31 फीसदी की गिरावट के साथ 30,340 करोड़ रुपये की रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 43,880 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल निवेश मांग में भी गिरावट
जुलाई-सितंबर की तिमाही के लिए कुल निवेश मांग 23 फीसदी घटकर 31 टन रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 40.1 टन था। मूल्य के आधार पर कुल निवेश मांग 29 फीसदी घटकर 8,200 करोड़ रुपये की रही, जबकि साल 2016 की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 11,520 करोड़ रुपये था। 
 इस साल की तीसरी तिमाही मे कुल 26.7 टन सोने का पुनर्चक्रण किया गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 25.7 टन था।
 

लोग नहीं खरीद रहे ज्वैलरी

gold demands down by 24 percent in last quarter due to gst
डब्ल्यूजीसी के भारत में प्रबंध निदेश सोमासुंदरम पीआर ने कहा कि इस साल की तीसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग में 24 फीसदी की गिरावट देखी गई। जीएसटी के लागू होने तथा आभूषणों की खुदरा खरीदारी को लेकर धनशोधन रोधी कानून के लागू होने से खरीदारों ने सोने से दूरी बनाए रखी।

उन्होंने कहा कि लगातार तीन तिमाहियों में वृद्धि के बाद आभूषणों की मांग में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और सोने की छड़ों तथा सिक्कों की मांग में भी क्रमश: 23 फीसदी तथा 31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एजेंसी

सोने की मांग 
-----------
जुलाई-सितंबर 2017  
145.9 टन  (38,540 करोड़ रुपये)
जुलाई-सितंबर 2016
193 टन  (55,390 करोड़ रुपये)

आभूषणों की मांग
------------
जुलाई-सितंबर 2017  
114.9 टन (30,340 करोड़ रुपये)
जुलाई-सितंबर 2016
152.7 टन (43,880 करोड़ रुपये)

कुल निवेश मांग 
-------------
जुलाई-सितंबर 2017  
31 टन (8,200 करोड़ रुपये)
जुलाई-सितंबर 2016
40.1 टन  (11,520 करोड़ रुपये)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed