{"_id":"595b26ca4f1c1b6b308b49c0","slug":"gold-demand-slips-to-worst-low-after-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"#GSTeffect: सोने में दिखी थोड़ी तेजी, मांग में 75 फीसदी तक की गिरावट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
#GSTeffect: सोने में दिखी थोड़ी तेजी, मांग में 75 फीसदी तक की गिरावट
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सोने के रेट में छाई सुस्ती का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। जीएसटी के लागू होने के बाद सोने का प्राइस जहां गिर गया, वहीं मांग में भी 75 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा कम बिक्री साउथ के मार्केट में देखने को मिली।
विज्ञापन
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतिन खंडेलवाल ने कहा कि जीएसटी के कारण लोगों ने सोना खरीदना कम कर दिया है, क्योंकि प्राइस बढ़ गए हैं। हालांकि अभी ज्वैलरी बनवाने मे कितना पैसा लगेगा इस पर स्पष्टता न होने के कारण लोग गोल्ड खरीदने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना 10 रुपए फिसलकर 29,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और क्वाइन मेकर्स के बीच मांग में आई गिरावट की वजह से चांदी 265 रुपए सस्ती हो गई। चांदी की नई कीमत 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
विज्ञापन
कमजोर पड़ने से बने दबाव और लोकल ज्वैलर्स के बीच सुस्त डिमांड की वजह से सोमवार को सोने की कीमतों में मामूली सी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना 10 रुपए फिसलकर 29,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इंडस्ट्रियल यूनिट्स और क्वाइन मेकर्स के बीच मांग में आई गिरावट की वजह से चांदी 265 रुपए सस्ती हो गई। चांदी की नई कीमत 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।