{"_id":"5955f8d64f1c1b40368b4a50","slug":"before-gst-applying-gold-and-silver-rates-are-on-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST का असर: सोना पहुंचा 28,514 पर, चांदी में भी आई गिरावट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
GST का असर: सोना पहुंचा 28,514 पर, चांदी में भी आई गिरावट
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार आज रात से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने जा रही है। इसके लिए संसद में करीब 80 मिनट का मेगा शो रखा गया है। जीएसटी का असर भारतीय शेयर बाजार इस कदर पड़ रहा है कि सर्राफा बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, सोना और चांदी दोनों ही गिरावट के स्तर का सामना कर रहे हैं। सोना 94 रुपये की गिरावट के साथ 28,514 रुपये के स्तर पर है, साथ ही चांदी में भी 123 रुपये सस्ती हो गई है। चांदी का 38,476 रुपये का स्तर है।
विज्ञापन
बता दें कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को संसद में विशेष बैठक में जारी करने के लिए बुलाई गई विशेष बैठक का भले ही कई विपक्षी दलों ने बहिष्कार करने या सांकेतिक उपस्थिति दर्ज कराने का फैसला किया है, मगर सरकार इस मेगा शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन