फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   gold and silver price donald trump oath taking ceremony business news in hindi

Gold Silver Prices: नहीं बदला सोने का भाव, 82 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 500 रुपये सस्ती

Mon, 20 Jan 2025 07:23 PM IST
श्वेता महतो बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 20 Jan 2025 07:23 PM IST
सार

शुक्रवार को सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब बंद हुआ था। सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 81,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

विज्ञापन
gold and silver price donald trump oath taking ceremony business news in hindi
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी जानकारी दी। बाजार सूत्रों ने बताया कि कारोबारी सोमवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह भाषण का इंतजार करेंगे और उसके बाद ही भविष्य के कारोबार के लिए कोई रास्ता चुनेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब बंद हुआ था। सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 81,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं, पिछले साल 31 अक्तूबर को स्थानीय बाजारों में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 82,400 रुपये और 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को चांदी की कीमत 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव से 500 रुपये घटकर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.09 प्रतिशत गिरकर 2,746.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले तक कॉमेक्स सोना वायदा 2,750 डॉलर से नीचे कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिराय एसेट शेयरखान के एसोसिएट उपाध्यक्ष-बुनियादी मुद्रा और जिंस प्रवीण सिंह ने कहा कि धातु में तेजी की बजाय गिरावट की संभावना अधिक है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अमेरिकी सीपीआई आंकडों में मामूली बदलाव से फेड की मौद्रिक नीति के रुख में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही एशियाई बाजार में कमेक्स चांदी वायदा 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण जनवरी में अबतक सोने की कीमत में तीन प्रतिशत से अधिक और चांदी की कीमत में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed