फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Global signs will determine market movements, GDP figures will also impact

महाराष्ट्र की सियासी हलचल का बाजार पर पड़ेगा असर, जीडीपी के आंकड़े डालेंगे प्रभाव

Mon, 25 Nov 2019 06:08 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
Global signs will determine market movements, GDP figures will also impact
BSE (File)

इस सप्ताह बाजार की चाल अमेरिका-चीन व्यापार समझौते से जुड़ी गतिविधियों, विदेशी पूंजी निकासी और नवंबर सीरीज के डेरिवेटिव सौदों के निपटान से तय होगी। निपटान का काम गुरुवार को समाप्त होगा। विश्लेषकों का कहना है कि महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी निवेशकों की निगाह होगी। इसके अलावा, रुपया एवं डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतें, विदेशी निवेशकों का रुख आदि भी शेयर बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन


सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं सीईओ जिमीत मोदी ने कहा कि बाजार में इस सप्ताह सुस्ती की स्थिति देखने को मिल सकती है। सरकार की आर्थिक नीतियों, विनिवेश और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से जुड़ी खबरें बाजार की दशा-दिशा तय करेंगी।
विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के विश्लेषक गौरांग सोमैय्या का कहना है कि अगले सप्ताह बाजार दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों पर निर्भर करेगा। वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता कारोबार धारणा को प्रभावित करेगी। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स महज 2.72 अंक की बढ़त के साथ अंक की बढ़त के साथ 40,359.41 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीडीपी के आंकड़े भी डालेंगे प्रभाव

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि आने वाले समय में बाजार की दशा-दिशा दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़ों पर निर्भर करेगी, जो शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किया जाएगा। विभिन्न रेटिंग एजेंसियों ने खपत में कमी एवं वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए विकास दर में और गिरावट का अनुमान जताया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर पांच फीसदी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed