Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   GDP can fall by 2 percent in the entire fiscal year to 20 percent in june quarter

'जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था में आ सकती है 20 फीसदी की गिरावट' 

Mon, 04 May 2020 06:26 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 04 May 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
GDP can fall by 2 percent in the entire fiscal year to 20 percent in june quarter
GDP - फोटो : Social Media

घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने नए अनुमान में सोमवार को कहा कि जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था में 20 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। एजेंसी ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन में ढील दिए जाने की सरकार की घोषणा के बाद यह अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन


एजेंसी ने लॉकडाउन में ढील के बाद भी पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के बारे में कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इस दौरान दो फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। एजेंसी ने इससे पहले अपने अनुमान में कहा था कि वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी एक फीसदी वृद्धि से एक फीसदी गिरावट के दायरे में रह सकती है।
विज्ञापन


देश में 40 दिन से जारी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि सरकार ने संक्रमण से अप्रभावित क्षेत्रों में उद्योग जगत को कई ढील दी है। इक्रा ने कहा, 'सरकार द्वारा दी गई ढील से आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की छूट मिलेगी, लेकिन बड़े शहरी केंद्रों में अपेक्षाकृत कड़े मानदंडों के परिणामस्वरूप गतिविधियों की गति बाधित होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि विनिर्माण, निर्माण, व्यापार, होटल और परिवहन जैसे क्षेत्रों में श्रम की उपलब्धता को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं। यह आर्थिक वृद्धि दर को कम करेगा।  इक्रा ने कहा, 'अत: अब हम उम्मीद करते हैं कि भारत की जीडीपी 2020-21 की पहली तिमाही में 16 से 20 फीसदी तक कम होगी। इसका मतलब है कि पूरे वित्त वर्ष में एक-दो फीसदी की गिरावट अपरिहार्य है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed