फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Gautam Adani Comments: We Do Business in 22 States, Not All Are With BJP Know Details

Gautam Adani: '22 राज्यों में व्यापार करते हैं, हर जगह BJP नहीं', जानें PM मोदी से नजदीकी पर क्या बोले अदाणी

Sun, 08 Jan 2023 10:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Jan 2023 10:07 AM IST
सार

गौतम अदाणी ने कहा, राहुल गांधी एक सम्मानित नेता हैं और वह भी देश की प्रगति चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी मानता हूं और इन बातों को गंभीरता से नहीं लेता।

विज्ञापन
Gautam Adani Comments: We Do Business in 22 States, Not All Are With BJP Know Details
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी ने शनिवार को कई सवालों के जवाब दिए। एक मीडिया समूह को दिए साक्षात्कार में उन्होंने अदाणी समूह की सफलता के पीछे प्रधानमंत्री मोदी की नजदीकी के सवाल पर कहा कि यह बेबुनियादी बात है। हम 22 राज्यों में व्यापार करते हैं। सभी राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा, अदाणी समूह लेफ्ट शासित राज्य केरल, ममता दीदी के पश्चिम बंगाल, नवीन पटनायक के ओडिशा, जगनमोहन रेड्डी और यहां तक कि केसीआर के राज्य में भी व्यापार कर रहा है। किसी भी राज्य में हमें समस्या नहीं होती।

विज्ञापन


अदाणी ने कहा, मैं आपको बताना चाहूंगा कि आप प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत मदद नहीं ले सकते हैं। आप उनसे राष्ट्रीय नीतियों पर बात कर सकते हैं, लेकिन जब नीतियां बनती हैं तो वह सभी के लिए होती हैं, सिर्फ अदाणी समूह के लिए नहीं।
विज्ञापन


मैं बिजनेस करता हूं, राहुल गांधी पॉलिटिक्स 
साक्षात्कार के दौरान गौतम अदाणी ने राहुल गांधी द्वारा बार-बार लगाए जा रहे आरोपों पर भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी एक सम्मानित नेता हैं और वह भी देश की प्रगति चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी मानता हूं और इन बातों को गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को एक राजनीतिक पार्टी चलानी है, उनकी विचारधारा की लड़ाई होती है। आरोप-प्रत्यारोप होते हैं। मैं एक सामान्य उद्योगपति हूं और अपना काम करता हूं, वहीं राहुल गांधी अपने हिसाब से काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश भाई मेरे बहुत अच्छे दोस्त 
गौतम अदाणी ने दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी को लेकर भी जवाब दिए। उन्होंने कहा, उनके पिता व रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई एक आदर्श हैं और हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। उनके बेटे मुकेश अंबानी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने देश की प्रगति में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने पेट्रोकेमिकल के अपने व्यवसाय के अलावा जियो, तकनीकी, रिटेल क्षेत्र के साथ रिलायंस को एक नई दिशा दी है। 


आने वाले सालों में भारत दुनिया को चकित कर देगा
अदाणी ने कहा, मेरे व्यापार के आंकड़े इसलिए बढ़े, क्योंकि देश तरक्की के रास्ते पर चल रहा है। भारत आज से 20 से 30 साल बाद जिस स्थिति में होगा, वह दुनिया को चकित कर देगा। उन्होंने कहा, भारत की तरक्की को अब कोई नहीं रोक सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed