फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   furniture company ikea buys costliest land in gurugram, to invest 500 crore in each store

गुरुग्राम में इस कंपनी ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी जमीन, हर स्टोर में करेगी 500 करोड़ का निवेश

Thu, 02 Nov 2017 11:42 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 02 Nov 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
furniture company ikea buys costliest land in gurugram, to invest 500 crore in each store

दिल्ली-एनसीआर में अब तक की सबसे महंगी लैंड डील हुई है। विश्व की जानी-मानी फर्नीचर कंपनी आइकिया ने गुरुग्राम में 10 एकड़ की जमीन खरीदने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कंपनी इस जमीन पर अपना फर्नीचर का शोरूम खोलने जा रही है। 

विज्ञापन


नीलामी में खरीदी इस पॉश इलाके में जमीन
आइकिया ने नीलामी के जरिए गुरुग्राम के सबसे महंगे और पॉश इलाके में शुमार सेक्टर 47 में इसे खरीदा है। नीलामी हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा की गई थी,जिसके बाद सबसे ज्यादा बोली आइकिया ने लगाई थी। इस डील से हुडा को 842 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। 
विज्ञापन


पढ़ें- हुडा का नाम बदला, विज बोले- HUDA और भूपेंद्र हुड्डा में कन्फ्यूज हो जाते थे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडी टू असेंबल फर्नीचर बनाती है कंपनी
स्वीडिश फर्नीचर स्टोर आईकिया रेडी टू असेंबल फर्नीचर की डिजाइन बनाती है और अपने स्टोर के जरिए बेचती है। भारत में यह करीब 10,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।  एफडीआई प्रस्ताव को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने देश में इसे स्टोर खोलने की अनुमति दे दी थी।

आइकिया को एफआईपीबी ने रिटेल स्टोर के साथ कैफेटेरिया के ग्लोबल मॉडल की इजाजत दी है। कंपनी की योजना भारत में कुल 25 स्टोर खोलने की है जिसमें से 10 स्टोर अगले दस साल में खोले जाएंगे।

यूपी में भी खोलेगी स्टोर

furniture company ikea buys costliest land in gurugram, to invest 500 crore in each store
ikea

कंपनी हरियाणा के अलावा यूपी में भी अपने स्टोर खोलने जा रही है। आइकिया इण्डिया के सीईओ जुवेन्सियो मायज्टू ने कहा कि प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार के साथ हुए एमओयू के बाद यूपी में स्टोर खोलने का रास्ता साफ हो गया था।

इस एमओयू के तहत कम्पनी द्वारा राज्य में अनेक स्टोर स्थापित किए जाने की बात कही गई थी। फिलहाल देश के बड़े शहरों जैसे कि हैदराबाद और मुंबई में कंपनी ने अपने स्टोर खोल लिए हैं।

हर स्टोर में होगा 500 करोड़ का निवेश
कंपनी देश भर में खुलने वाले अपने प्रत्येक स्टोर में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। कंपनी यूपी के लखनऊ, आगरा और नोएडा में भी अपने स्टोर खोलने जा रही है।

आइकिया पहले से ही जनपद वाराणसी के ग्रामों की महिला हस्तशिल्पियों के साथ सहभागिता कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को अपने स्टोर के माध्यम से बिक्री करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed