फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   from tomorrow petrol diesel prices to change daily, companies launches app to check price

#petroldiesel: अब से रोज बदलेंगे दाम, मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट

Fri, 16 Jun 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 16 Jun 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
from tomorrow petrol diesel prices to change daily, companies launches app to check price
HS
16 जून से पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बदला करेंगे। तेल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल के नए दाम तय किया करेंगी, जिसके बाद डीलर उसी रेट पर इनको रिटेल में बेचेंगे। तेल कंपनियों ने रोजाना होने वाले बदलाव की जानकारी के लिए ऐप SMS सर्विस को भी लांच कर दिया है। 
विज्ञापन


ऐप से मिलेंगी ये जानकारी

तेल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने आम पब्लिक की सुविधा के लिए अपने ऐप भी लांच कर दिए हैं। इन ऐप्स की मदद से आम जनता रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट जान सकेगी।
विज्ञापन


इसमें शहर और डीलर पर रोजाना किस रेट पर तेल मिलेगा, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। इससे ग्राहकों अपने एरिया में मौजूद डीलर से पूछने की जरुरत नहीं पड़ेगी। कंपनियों का मकसद ट्रांसपेरेंसी को बढ़ावा देने का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पेट्रोलियम डीलर्स ने किया था विरोध 

from tomorrow petrol diesel prices to change daily, companies launches app to check price

हालांकि तेल कंपनियों के इस फैसले का देश भर में मौजूद डीलर्स ने विरोध किया था। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स ने कहा कि कंपनियों का ऐसा फैसला बेतुकी है और विरोध स्वरूप 16 जून को वो न तो कंपनियों से पेट्रोल-डीजल खरीदेंगे और न ही ग्राहकों को पेट्रोल डीजल बेचेंगे।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स ने कहा कि अगर कंपनियां 16 जून के बाद भी अपने निर्णय पर कायम रहेंगी, तो वो 24 जून से अपना काम काज पूरी तरह से ठप कर देंगे।

कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के पेट्रोलियम डीलर एसोसिएसन ने भी फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स का समर्थन किया है। उनका कहना है कि हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने-बढ़ाने से पहले पेट्रोल पंपों का पूरी तरह से ऑटोमेशन किया जाना चाहिए।

पैसों में बढ़ेंगे-घटेंगे दाम

तेल कंपनियों की मानें तो पूरे विश्व के कई देशों में इस तरह से हो रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेंगे और घटेंगे। हालांकि प्रतिदिन कीमतों में होने वाला बदलाव कुछ पैसों में ही होगा।

एक रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी बहुत कम बार होगी, ऐसा अनुमान तेल कंपनियों ने लगाया है। इससे तेल कंपनियों को जहां ज्यादा घाटा नहीं उठाना पड़ेगा, वहीं आम आदमी पर इसका बोझ ज्यादा पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed