फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   From 1st july lit will increase the scope of MSME, business will accelerate

एक जुलाई से बढ़ेगा एमएसएमई का दायरा, कारोबार में आएगी तेजी

Thu, 04 Jun 2020 06:52 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Jun 2020 06:52 AM IST
सार

  • कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुआ है सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग 
  •  ईसीएलजीएस के तहत 10,361.75 करोड़ के कर्ज मंजूर
  • सरकारी बैंकों ने एमएसएमई को दिए 3,893 करोड़ रुपये के कर्ज

विज्ञापन
From 1st july lit will increase the scope of MSME, business will accelerate
MSME Sector - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी बैंकों ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र को इस महीने के  पहले दो दिन में तीन लाख करोड़ रुपये की आपातकीलान ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत 3,892.78 करोड़ रुपये का कर्ज दिया। इसके अलावा, सरकारी बैंकों ने 1 जून, 2020 से 100 फीसदी ईसीएलजीएस के तहत 10,361.75 करोड़ के कर्ज को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


यह योजना मई में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज का सबसे बड़ा राजकोषीय घटक है। वित्तमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, सरकारी बैंकों ने 100 फीसदी आपातकालीन ऋण गारंटी योजना के तहत 10,361.75 करोड़ रुपये के कर्ज मंजूर किए हैं। इसमें 3,892.78 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


कर्ज की 100 फीसदी गारंटी लेगी सरकार

वित्तीय सेवा विभाग ने एक ट्वीट में कहा, एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार उनके विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 21 मई को एमएसएमई क्षेत्र के लिए ईसीएलजीएस के तहत 9.25 फीसदी की रियायती दर पर तीन लाख करोड़ तक के अतिरिक्त वित्तपोषण को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत दिए जाने वाले कर्ज की 100 फीसदी गारंटी नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (एनसीजीटीसी) लेगी। सरकार इस कंपनी को मौजूदा और अगले तीन साल के लिए 41,600 करोड़ रुपये का फंड मुहैया कराएगी। 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 53,248 करोड़ की मदद

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत करीब 42 करोड़ गरीबों को 53,248 करोड़ की वित्तीय मदद दी गई है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि 1.70 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत सरकार ने निशुल्क अनाज, महिलाओं को नकदी एवं गरीब बुजुर्गों और किसानों को नकदी हस्तांतरित करने की घोषणा की थी।

केंद्र और राज्य दोनों पैकेज के त्वरित क्रियान्वयन पर निगाह रखे हुए हैं। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि 8.19 करोड़ लाभार्थियों को पीएम किसान योजना की पहली किस्त के भुगतान के लिए 16,394 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 

महिला जनधन खाताधारकों को 20,344 करोड़

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 20.05 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों के खाते में पहली किस्त के भुगतान के लिए 10,029 करोड़ और 20.62 करोड़ महिला खाताधारकों को दूसरी किस्त के भुगतान के लिए 10,315 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, 2.81 करोड़ बुजुर्गों को पेंशन के मद में 2,814.5 करोड़ दिए गए हैं।

भवन निर्माण से जुड़े 2.3 करोड़ श्रमिकों को अब तक 4,312.82 करोड़ की वित्तीय मदद दी गई है। सरकार ने 59.23 लाख कर्मचारियों के पीएफ खाते में नियोक्ता एवं कर्मचारी दोनों के हिस्से का 24 फीसदी अंशदान किया है। इस पर अब तक 895.09 करोड़ खर्च हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed