फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Forbes World Best Employers Ranking Reliance in the list of top 20

World Best Employers Ranking: फोर्ब्स की टॉप-20 नियोक्ता कंपनियों की सूची में रिलायंस, इनके नाम भी शामिल

Sun, 06 Nov 2022 08:41 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 08:41 PM IST
सार

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को 20वें स्थान पर रखा गया है। इस कंपनी में अबी 2.3 लाख कर्मचारी हैं। रिलायंस को कोका-कोला, मर्सिडीज, होंडा, यामाहा और सऊदी अरामको जैसी बड़ी कंपनियों से ऊपर जगह दी गई है।

विज्ञापन
Forbes World Best Employers Ranking Reliance in the list of top 20
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोर्ब्स पत्रिका में राजस्व, लाभ और बाजार मूल्यांकन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज को काम करने के लिए भारत की सबसे अच्छी नियोक्ता कंपनी बताया गया है। यही नहीं, इस कंपनी को दुनिया की सबसे अच्छी नियोक्ता कंपनियों में 20वां स्थान दिया है। 

विज्ञापन


'फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एंप्लायर रैंकिंग 2022' में दक्षिण कोरिया की सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स को पहले स्थान पर रखा गया है। उसके बाद अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, अल्फाबेट और ऐपल का नाम है। इस रैंकिंग में दो से लेकर 12वें स्थान तक अमेरिकी कंपनियों ने जगह बनाई है। वहीं 13 वें स्थान पर जर्मनी की ऑटो कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप, 14वें नंबर पर अमेजन और 15 नंबर पर फ्रेंच कंपनी डेकाथलान है। 
विज्ञापन


अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को 20वें स्थान पर रखा गया है। इस कंपनी में अबी 2.3 लाख कर्मचारी हैं। रिलायंस को कोका-कोला, मर्सिडीज, होंडा, यामाहा और सऊदी अरामको जैसी बड़ी कंपनियों से ऊपर जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में शीर्ष सौ कंपनियों में भारत से केवल रियायंस ही टॉप पर है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक को 137वां, बजाज को 173वां, आदित्य बिरला ग्रुप को 240वां, हीरो मोटोकॉर्प को 333वां, एलएंडटी 354वां, आईसीआईसीआई बैंक 365वां,  एचसीएल टेक्नोलॉजीज को 455वां स्थान दिया गया है। 

 
फोर्ब्स के मुताबिक, उसने ये रैंकिंग मार्केट रिसर्च फर्म स्टेटिस्टा के साथ मिलकर तैयार की है। इसके लिए 57 देशों में अलग-अलग एमएनसी में काम करने वाले करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों से बात की गई हैं। इस सूची में कुल आठ सौ कंपनियों को शामिल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed