फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   For the latest information on the GST GOVT has launched a mobile app

जीएसटी पर नवीनतम जानकारी के लिए मोबाइल ऐप लांच

Fri, 24 Feb 2017 03:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली। Updated Fri, 24 Feb 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
For the latest information on the GST GOVT has launched a mobile app

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के बारे में करदाताओं और संबंधित व्यक्तियों (स्टेकहोल्डरो) को नवीनतम जानकारी मिल सके, इसके लिए सरकार ने एक मोबाइल ऐप लांच किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को देखते हुए इसे जारी किया गया है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने करदाताओं को अन्य बातों के अलावा जीएसटी पर भी नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इसे शुरू किया है। करदाता इसके जरिये जीएसटी पद्धति अपनाने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, जीएसटी से जुड़े कानूनों का मसौदा, पंजीकरण, रिटर्न, भुगतान, रिफंड और इनवॉयस से संबंधित नियमों का मसौदा, जीएसटी पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (एफएक्यू) तथा जीएसटी से संबंधित विभिन्न संसाधन जैसे कोई वीडियो, लेख आदि पढ़ या देख सकते हैं। 
विज्ञापन


यही नहीं, इस पर जीएसटी से संबंधित वेबसाइट लिंक, हेल्पडेस्क या ई-मेल संपर्क के लिए भी व्यवस्था की गई है। सरकार का मानना है कि इस ऐप से करदाताओं का जीएसटी पर नवीनतम जानकारी पाना सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करदाता इसके अलावा अपनी ओर से सुझाव भी दे सकते हैं और एक टोल फ्री नंबर अथवा ई-मेल के जरिये एक बटन दबाकर सीबीईसी की चौबीसों घंटे कार्यरत रहने वाली हेल्पडेस्क ‘सीबीईसी मित्र’ से संपर्क भी कर सकते हैं।  

इस ऐप को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि इसका आईओएस वर्जन भी शीघ्र ही आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed