फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Fiscal deficit reaches more than 12 lakh crore in January end

जनवरी अंत में 12.34 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा

Fri, 26 Feb 2021 08:28 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 26 Feb 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Fiscal deficit reaches more than 12 lakh crore in January end
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा जनवरी के अंत में चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान के 66.8 प्रतिशत यानी 12.34 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। एक साल पहले जनवरी अंत में राजकोषीय घाटा संशोधित बजट अनुमान के 128.5 प्रतिशत पर था। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2021 के अंत में सरकार का राजकोषीय घाटा जनवरी 2021 की समाप्ति पर 12,34,004 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के दौरान 31 मार्च तक सरकार का राजकोषीय घाटा 18.48 लाख करोड़ रुपये यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 9.5 फीसदी रहने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया जिसका कारोबारी गतिविधियों पर गहरा प्रभाव पड़ा और परिणामस्वरूप सरकार की राजस्व प्राप्ति भी कम रही।
विज्ञापन


सीजीए के अनुसार जनवरी 2021 तक सरकार को 12.83 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिला। यह राशि 2020-21 के संशोधित बजट अनुमान का 80 फीसदी है। इसमें 11.01 लाख करोड़ रुपये कर राजस्व के शामिल हैं। वहीं इस दौरान कर प्राप्ति 2020-21 के बजट अनुमान की 82 फीसदी रही। इससे पिछले साल इसी अवधि में यह प्राप्ति 66.3 फीसदी थी। गैर-कर राजस्व संशोधित अनुमान से 67 फीसदी रही। एक साल पहले इसी अवधि में यह 73 फीसदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजीए के मुताबिक आलोच्य अवधि में कुल खर्च 25.17 फीसदी रहा जो कि संशोधित अनुमान का 73 फीसदी है। वहीं, एक साल पहले इस दौरान कुल व्यय संशोधित अनुमान का 84.1 फीसदी था। फरवरी 2020 के बजट में राजकोषीय घाटा 7.96 लाख करोड़ रुपये यानी जीडीपी का 3.5 फीसदी अनुमानित था। लेकिन, संशोधित अनुमान में इसे 9.5 फीसदी (18 लाख 48 हजार 655 करोड़ रुपये) कर दिया गया है।


उल्लेखनीय है कि कोविड- 19 महामारी और लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां तो बंद रहीं लेकिन महामारी पर काबू पाने के लिये चिकित्सा सुविधाओं और बीमारों के इलाज पर खर्च तेजी से बढ़ा है। 2019- 20 में राजकोषीय घाटा 4.6 फीसदी तक पहुंच गया था जो कि पिछले सात साल का उच्चतम घाटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed