{"_id":"5dc3724c8ebc3e5b77222952","slug":"fiber-board-exports-from-five-countries-investigated-thailand-malaysia-on-india-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच देशों से फाइबर बोर्ड निर्यात की जांच, भारत के रडार पर आया थाईलैंड-मलयेशिया","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
पांच देशों से फाइबर बोर्ड निर्यात की जांच, भारत के रडार पर आया थाईलैंड-मलयेशिया
Thu, 07 Nov 2019 06:54 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 07 Nov 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच देशों में भारत को फाइबर बोर्ड के निर्यात केंद्र सरकार के रडार पर आ गया है। दरअसल भारत सरकार ने इन देशों द्वारा फाइबर बोर्ड के निर्यात पर दी जा रही कथित सब्सिडी की जांच शुरू कर दी है। इन देशों में इंडोनेशिया, मलयेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। एक अधिसूचना के मुताबिक, इस निर्यात सब्सिडी से घरेलू उद्योग पर खराब असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय की जांच संस्था व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) इस बात का पता लगाएगा कि क्या इन पांच देशों की निर्यात सब्सिडी योजना से घरेलू फाइबर बोर्ड उद्योग पर क्या असर पड़ेगा। घरेलू उद्योग की ओर से ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज, सेंचुरी प्लाईबोर्ड इंडिया और रशिल डेकॉर ने डीजीटीआर से इस मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन
डीजीटीआर ने अधिसूचना जारी कर बताया कि इन कंपनियों ने माल के आयात पर प्रतिसाद शुल्क लगाने के लिए एक सब्सिडी-रोधी जांच शुरू करने की मांग की है। इनके पास माल के उत्पादन और निर्यात पर ‘प्रतिसाद सब्सिडी’ दिए जाने के प्रमाण हैं। इन पांच देशों में कंपनियों द्वारा इस तरह के सब्सिडी वाले निर्यात से घरेलू उद्योग को भौतिक चोट पहुंच रही है और इससे आगे और संकट का खतरा है।
विज्ञापन