{"_id":"5f557ac48ebc3e6a0b18834a","slug":"faceless-facility-for-importers-from-31-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयातकों के लिए फेसलेस सुविधा 31 अक्टूबर से, ऑनलाइन होगी उत्पादों पर कर की गणना","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आयातकों के लिए फेसलेस सुविधा 31 अक्टूबर से, ऑनलाइन होगी उत्पादों पर कर की गणना
Mon, 07 Sep 2020 05:41 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Sep 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सभी आयातित उत्पादों का 31 अक्टूबर से फेसलेस मूल्यांकन होगा। इससे उत्पादों की गणना ऑनलाइन तरीके से होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने कहा कि 31 अक्टूबर से देश में सभी आयातित सामानों का फेसलेस मूल्यांकन किया जाएगा। चेन्नई एवं बंगलूरू के बंदरगाहों पर कुछ वस्तुओं के लिए 8 जून से ही सुविधा शुरू हो गई है, जबकि दिल्ली और मुंबई में फेसलेस मूल्यांकन 3 अगस्त से हो रहा है।
बोर्ड ने कहा कि 31 दिसंबर से तय चरणों में सुविधा सभी बंदरगाहों पर लागू होगी। इसमें वस्तुओं की एंट्री के समय ही बिल के आधार पर शुल्क की गणना की जाएगी और बिना अधिकारी के दखल दिए ऑनलाइन तरीके से प्रक्रिय पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन