फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Exports jump 43 pc to USD 35.65 bn in Oct, imports soar 62pc

व्यापार: अक्तूबर में निर्यात 43 फीसदी बढ़कर 35 अरब डॉलर पर पहुंचा, आयात ने बढ़ाया घाटा

Mon, 15 Nov 2021 08:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Nov 2021 08:25 PM IST
सार

Export-Imports jumps : इस साल अप्रैल से अक्तूबर तक के कुल निर्यात की बात करें तो यह 233.54 अरब डॉलर रहा। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इसमें 55.13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Exports jump 43 pc to USD 35.65 bn in Oct, imports soar 62pc
Export - फोटो : Export

विस्तार

वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में तेजी के साथ निर्यात के मोर्चे पर भी लगातार बढ़त मिल रही है। अक्तूबर में देश का निर्यात रिकॉर्ड 35.65 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल से 43 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, आयात में भी 62%तेजी दिखी जिससे व्यापार घाटा बढ़कर 19.73 अरब डॉलर पहुंच गया। 

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों, कॉफी, इंजीनियरिंग उत्पाद, कपास के धागे और वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, रसायन-प्लास्टिक और समुद्री उत्पादों के निर्यात में तेजी से एतिहासिक बढ़त मिली। इससे पहले जुलाई में सबसे ज्यादा 35.43 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। 
विज्ञापन


हालांकि, अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ घरेलू खपत भी लगातार बढ़ रही है, जिससे आयात में भी इजाफा हुआ। अक्तूबर में कुल 55.37 अरब डॉलर का आयात हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 62.51% ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्यात की तुलना में आयात ज्यादा होने से व्यापार घाटा 19.73 अरब डॉलर पहुंच गया। मंत्रालय ने बताया कि चालू वित्तवर्ष में अप्रैल से अक्तूबर तक कुल 233.54 अरब डॉलर का निर्यात हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 55.13 फीसदी ज्यादा है। आयात भी पिछले साल से 78.16% बढ़कर 331.39 अरब डॉलर रहा।


कच्चे तेल के आयात में ढाई गुना इजाफा
अक्तूबर में सबसे ज्यादा आयात कच्चे तेल का बढ़ा है, जो पिछले साल के 6 अरब डॉलर से बढ़कर 14.43 अरब डॉलर पहुंच गया। इसके बाद साने का आयात भी दोगुना बढ़कर 5.1 अरब डॉलर हो गया। निर्यात के मोर्चे पर सबसे ज्यादा भागीदारी इंजीनियरिंग उत्पादों की रही। अक्तूबर के कुल निर्यात में 28.19 फीसदी हिस्सा इंजीनियरिंग उत्पादों का रहा, जो सालाना आधार पर 51 फीसदी बढ़ा है। रत्न एवं आभूषण का निर्यात 44.24% बढ़ा है।

2021-22 में निर्यात
अप्रैल 30.63
मई 32.27
जून 32.50
जुलाई 35.43
अगस्त 33.28
सितंबर 33.79
(नोट : आंकड़े अरब डॉलर में)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed