फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   European Union Tells Elon Musk To Hire More Staff To Moderate Twitter Report

Twitter: 'ट्विटर पर अवैध कंटेंट को मॉडरेट करने के लिए करें फैक्ट चैकर्स की भर्ती', EU की एलन मस्क को चेतावनी

Wed, 08 Mar 2023 08:18 AM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 08 Mar 2023 08:18 AM IST
सार

मस्क ने अक्तूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया था। लेकिन, ईयू की यह मांग मस्क के घाटे वाले व्यवसाय को पुनर्गठित करने के प्रयासों को जटिल बना सकती है।

विज्ञापन
European Union Tells Elon Musk To Hire More Staff To Moderate Twitter Report
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूरोपीय संघ (ईयू) ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क को ट्विटर पर पोस्ट की समीक्षा करने के लिए और अधिक मॉडरेटर्स और फैक्ट-चेकर्स को नियुक्त करने को कहा। एक अग्रणी व्यापार प्रकाशन ने सोमवार को ब्रसेल्स में मस्क, ट्विटर अधिकारियों और नियामकों के बीच बातचीत से परिचित चार लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


मस्क ने अक्तूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया था। लेकिन, ईयू की यह मांग मस्क के घाटे वाले व्यवसाय को पुनर्गठित करने के प्रयासों को जटिल बना सकती है। फाइनेंशियल टाइम्स रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ने ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से आधे से ज्यादा को नौकरी से हटा दिया है, जिसमें कुछ कार्यालयों में पूरे ट्रस्ट और सिक्योरिटी टीम भी शामिल हैं, जबकि ट्वीट की मॉनिटरिंग के लिए सस्ते तरीकों की मांग की है। 
विज्ञापन


Twitter Update: एलन मस्क जल्द देने वाले हैं बड़ा तोहफा, 10 हजार कैरेक्टर में कर सकेंगे ट्वीट
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी ने इन चिंताओं को बढ़ा दिया है कि क्या ट्विटर ईयू के डिजिटल सर्विस एक्ट का अनुपालन कर सकता है। इंटरनेट प्लेटफॉर्म को 2024 की शुरुआत में कानून के पूर्ण प्रभाव में आने से पहले अवैध कंटेंट के खिलाफ खास उपाय करने की आवश्यकता है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर कंटेंट को मॉडरेट करने के लिए ऑटोमैशन पर निर्भर रहा है। कंटेंट की मैनुअल समीक्षा नहीं करता है। इसमें कहा गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के मालिक मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के विपरीत यह फैक्ट चेकर्स को नियुक्त नहीं करता है। 

यूरोपीय संघ के उद्योग प्रमुख थिएरी ब्रेटन ने जनवरी में एक वीडियो कॉल पर मस्क को ट्रांसपेरेंट यूजर्स पॉलिसी को लागू करने, कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत करने और अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करने के लिए ट्विटर को आगे बहुत काम करने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed