फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   ED attaches Indian assets of Sri Lankan man, son in drugs-linked money laundering case

ED Action: ईडी ने ड्रग्स से जुड़े मनी लाउन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई, श्रीलंकाई पिता-पुत्र की संपत्ति जब्त

Thu, 01 Sep 2022 08:03 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 01 Sep 2022 08:03 PM IST
सार

ED Action: ईडी ने श्रीलंकाई नागरिक गुनासेकरन उर्फ पेरामा कुमार और उसके बेटे दिलीप उर्फ थिलीप के खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार गुनासेकरन पर श्रीलंका की पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री चंद्रिका कुमारतुंगा पर हमला करने के आरोप के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
ED attaches Indian assets of Sri Lankan man, son in drugs-linked money laundering case
ED - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को एक श्रीलंकाई नागरिक और उसके पुत्र की संपत्तियों को जब्त किया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई मनी लाउंड्रिंग के एक मामले में जांच के दौरान की गई।

विज्ञापन

ईडी ने बयान जारी कर कहा है कि उसने गुनासेकरन उर्फ पेरामा कुमार और बेटे दिलीप उर्फ थिलीप के खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार गुनासेकरन पर श्रीलंका की पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री चंद्रिका कुमारतुंगा पर हमला करने के आरोप के आरोप लगे थे। 

विज्ञापन

18 दिसंबर, 1999 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक चुनावी रैली के दौरान एक महिला आत्मघाती हमलावर ने उनके काफिले पर हमला कर दिया, जिससे कुमारतुंगा गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका की पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री चंद्रिका कुमारतुंगा पर हुए इस हमले के लिए लिट्टे को जिम्मेदार ठहराया गया था, इस हमले में 34 लोग मारे गए थे जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

ईडी ने कहा है कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत तमिलनाडु में ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) पर एक बंगला और तिरुवन्नामलाई जिले में दो कृषि भूमि कुर्क करने का एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है। इन संपत्तियों की कीमत 33.7 लाख रुपये है।

एजेंसी ने कहा है कि गुनासेकरन और कुछ अन्य लोगों को 2011 में तमिलनाडु की एक विशेष अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दोषी ठहराया था, लेकिन जेल की सजा पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी पहचान बदल दी और अपराध की आय अर्जित की। 

एजेंसी के अनुसार पिता-पुत्र ने एक समय में पैन, आधार और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया और भारत में अवैध रूप से रहे



तमिलनाडु में मल्टी स्क्रीन थियेटर को सीज किया गया 

ईडी के अनुसार एक अन्य कार्रवाई में जांच एजेंसी ने तमिलनाडु के थंजावुर जिले में एक मल्टी स्क्रीन थियेटर को सीज कर लिया है। यह कार्रवाई चेन्नई स्थित एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े मामले में की गई है। यह मामला फॉरेन एक्सचेंज कानूनों के उल्लंघन का है। 

ईडी ने गुरुवार को बताया है कि उक्त संपत्ति जीवी फिल्म्स लिमिटेड से संबंधित है। उन पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप है। इस मामले में 345.6 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed