{"_id":"5f10efef8eb96e7d3175d2fd","slug":"dot-will-not-recover-2-3-lakh-crores-from-government-oil-companies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूरसंचार विभाग सरकारी तेल कंपनियों से नहीं वसूलेगा 2.3 लाख करोड़","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
दूरसंचार विभाग सरकारी तेल कंपनियों से नहीं वसूलेगा 2.3 लाख करोड़
Fri, 17 Jul 2020 05:55 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Jul 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
दूरसंचार विभाग
- फोटो : social media
दूरसंचार विभाग ने सरकारी तेल कंपनियों गेल और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) से 2.3 लाख करोड़ की बकाया वसूली बंद कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉट ने दोनों कंपनियों को दिया डिमांड नोटिस भी वापस ले लिया है।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत ने स्पेक्ट्रम और लाइसेंस शुल्क के लिए गेल से 1.83 लाख करोड़ और ओआईएल से 48,489 करोड़ की बकाया एजीआर वसूली पर दोबारा विचार करने को कहा था। इसके बाद दूरसंचार विभाग (डॉट) ने डिमांट नोटिस वापस लेकर मामले को खत्म कर दिया। गेल ने बताया कि उसे डॉट की ओर से 14 जुलाई को पत्र मिला है, जिसमें सभी तरह की बकाया मांग वाले नोटिस को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
एजीआर से जुड़ा कंपनी का कोई भी बकाया दूरसंचार विभाग के पास नहीं है। ओआईएल ने भी बताया कि 13 जुलाई को ही डॉट की ओर से इस बाबत पत्र मिल गया था। इसमें 48,489.26 करोड़ की वसूली प्रक्रिया बंद किए जाने की बात थी। यह बकाया राशि 2007-08 से 2018-19 के बीच ब्याज और शुल्क मिलाकर बनी थी।
विज्ञापन
पॉवरग्रिड को भी मिली थी छूट
पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को भी दूरसंचार विभाग ने बुधवार को 13,613 करोड़ की वसूली से आजाद कर दिया था। डॉट ने 2006-18 तक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस शुल्क, ब्याज और जुर्माने के रूप में कंपनी को वसूली के लिए नोटिस भेजा था। बाद में इसे भी वापस ले लिया गया।
Trending Videos
अगले सप्ताह वोटिंग संभव
अगले सप्ताह अमेरिका की सीनेट कमेटी एक बिल पर वोट डालने वाली है जिसके बाद सोशल मीडिया एप टिकटॉक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगने की पूरी संभावना है। बता दें कि यह बिल रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉवले द्वारा लाया गया है। टिकटॉक के कड़े आलोचक हॉवले ने इस एप को लेकर बार-बार देश की सुरक्षा पर सवाल उठाया है और यूजर के डाटा को लेकर चिंता उठाई है।