फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   diesel prices breaks 2002 record in delhi, petrol costliest in mumbai

62 के पार हुआ डीजल, पेट्रोल 80 के करीब, दिल्ली में टूटा 2002 का रिकॉर्ड

Tue, 03 Oct 2017 10:00 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 03 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
diesel prices breaks 2002 record in delhi, petrol costliest in mumbai
HS
देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला अभी भी जारी है। जहां डीजल 62 के पार चला गया है, वहीं पेट्रोल भी 80 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। पूरे देश में इनके प्राइस सबसे ज्यादा मुंबई में हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में डीजल ने तोड़ा 2002 का रिकॉर्ड
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 2002 के बाद अब अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। वहीं कोलकाता में यह तीन साल के रिकॉर्ड पर है। इससे पहले अगस्त 2014 में डीजल की कीमतें देश के तीन बड़े महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सबसे ज्यादा थी। 
विज्ञापन


पढ़ें- मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- दिवाली तक घट सकते हैं पेट्रोल के दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में हुई इतनी बढ़ोतरी
1 जुलाई से दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 7 रुपये 74 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं डीजल के दाम में 5.74 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 2 अक्टूबर को पेट्रोल 70.83 रुपये  और डीजल 59.07 रुपये की दर से बेचा गया।

वहीं कोलकाता में पेट्रोल 73.57 रुपये, मुंबई में 79.94 रुपये और चेन्नई में 73.43 रुपये की दर से बिका। अगर डीजल की बात करें तो कोलकाता में 2 अक्टूबर को यह 61.73 रुपये, मुंबई में 62.75 रुपये और चेन्नई में 62.22 रुपये की दर थी। 

दाम बढ़ने के लिए अमेरिका का हरीकेन जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए अमेरिका में आए तूफान हरीकेन को जिम्मेदार ठहराया है। प्रधान ने भरोसा दिया था कि अगले कुछ दिनों में ईंधन की कीमतों में कमी आएगी। लेकिन इसके बावजूद कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री प्रधान ने कहा, ‘अमेरिका में हरीकेन तूफान के कारण हाल में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। जैसे ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में कमी होगी, ईंधन की कीमतों में कमी आ जाएगी।’


पेट्रोल और डीजल के मूल्य पिछले 20 सालों से बाजार से जुड़े हुए हैं। पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स में कमी की संभावना के सवाल पर प्रधान ने कहा कि आधारभूत ढांचे के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के मद्देनजर करों में कटौती नहीं की जाएगी।

प्रधान ने कहा, ‘क्या आपको अच्छी सड़कें नहीं चाहिए? क्या आपको शुद्ध पेयजल नहीं चाहिए? क्या आपको अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा नहीं चाहिए? दोनों हाथ में लड्डू नहीं हो सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed