फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol price should be brought under GST, says Dharmendra Pradhan

मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- दिवाली तक घट सकते हैं पेट्रोल के दाम

Tue, 19 Sep 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 19 Sep 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
Petrol price should be brought under GST, says Dharmendra Pradhan
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का कहना है कि दिवाली तक तेल की कीमतों में कमी आ जाएगी। सोमवार को गुरु नगरी पहुंचे मंत्री ने कहा कि तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में रोजाना तय होते हैं। बीते दिनों अमेरिका में आई बाढ़ के कारण 13 प्रतिशत रिफाइनरी तेल कम हुआ। इसके चलते तेल की कीमतों में उछाल आया है।
विज्ञापन


भारत सरकार ने तेल की कीमत रोजाना अंतरराष्ट्रीय कीमतों को ध्यान में रखकर निर्धारित करने का फैसला किया है। इस कारण खपत पर अधिक बोझ भी नहीं पड़ेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजाना कीमत कम-ज्यादा हो रही है। इस दौरान उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। 
विज्ञापन


 उन्होंने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियां सरकारी हैं और सारा काम पारदर्शिता से हो रहा है। जो भी मुनाफा होता है वो लोगों की भलाई के लिए अलग-अलग कामों में खर्च किया जाता है। तेल उत्पाद को जीएसटी के अधीन लाए जाने पर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि जल्द ही ऐसा किया जा रहा है। इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा। जीएसटी काउंसिल पेट्रोलियम को अपने अधीन लाने के काम में जुटी है। इसके पहले प्रधान ने सरकार के अलग-अलग अधिकारियों से बातचीत की और कहा कि पंजाब में शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक और धार्मिक संगठन को जोड़ कर विकास की नींव और मजबूत करें। पंजाब को केंद्र सरकार से विशेष पैकेज मिलता रहा है, सरकार कोशिश करे, केंद्र पूरा सहयोग करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप में शौचालय पब्लिक के लिए हैं 

Petrol price should be brought under GST, says Dharmendra Pradhan
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला
अटारी बार्डर पर बनेंगे एक करोड़ के शौचालय 
इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने डीसी कमलदीप सिंह संघा की मांग पर अटारी बार्डर पर एक करोड़ रुपयों की लागत से सुलभ शौचालय देश-विदेश से रिट्रीट सेरेमनी देखने आए पर्यटकों के लिए बनाने का एलान किया।  

एक वर्ष में पंजाब के हर घर में होंगे सिलेंडर 
पेट्रोलियम मंत्री ने एलान किया कि एक वर्ष के भीतर पंजाब के हर घर में गैस सिलेंडर होगा। इस मौके पर भावना गर्ग (सचिव, इंडस्ट्रियल), एसडीएम नीतीश सिंगला और अलका कालिया मौजूद थे।  

पेट्रोल पंप में शौचालय पब्लिक के लिए हैं 
पेट्रोलियम मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सभी पेट्रोल पंप पर जो शौचालय बने हैं, वो पब्लिक के हैं। कोई भी पेट्रोल पंप किसी को न इंकार कर सकता है और न ही कोई पैसा वसूल सकता है। यह फ्री सेवा पेट्रोल पंप को पब्लिक को देनी ही होगी और यह पेट्रोल पंप के आवंटन पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed