फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Dharmendra Pradhan says goverment wants petrol and diesel to be included under GST

पेट्रोलियम मंत्री बोले- GST से ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर लग सकती है लगाम

Wed, 13 Sep 2017 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Sep 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan says goverment wants petrol and diesel to be included under GST
धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री - फोटो : ANI

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि जीएसटी से ही कीमतों पर लगाम लग सकती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को भी जीएसटी के अंतर्गत लाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि इस सिलसिले में वित्त मंत्री राज्य सरकारों से बात भी कर चुके हैं। अगर जीएसटी के अतंगर्त इसे लाया जाता है तो कीमतों का पूर्वानुमान किया जाना संभव है। उन्होंने कहा कि हमने जीएसटी काउंसिल से मांग की है कि पेट्रोलियम को भी जीएसटी के तहत लाया जाए, जिसे आम लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने तेल के दामों में रोजाना संशोधन के नियम में बदलाव से इनकार किया है। जुलाई से डीजल की कीमत प्रति लीटर 7.3 रुपये बढ़ चुकी है लेकिन प्रधान का कहना है कि रोजाना दाम संशोधित करने का नियम चलता रहेगा। तीन जुलाई से तेल कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है लेकिन उपभोक्ताओं को इसके असर से बचाने के लिए उन्होंने इस पर लगने वाले टैक्स में कमी करने का कोई वादा नहीं किया।

तेल मूल्यों में बढ़ोतरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि 16 जून को हर दिन दाम संशोधित करने का नियम लागू होने के बाद एक पखवाड़े से ज्यादा समय तक दाम घटे रहे। लेकिन उस दौरान किसी ने इसके बारे में नहीं कहा। लेकिन अब जब दाम बढ़ रहे हैं तो इसे उछाला जा रहा है। 

चार महानगरों में 70 के पार पेट्रोल
अगर देश के चार महानगरों की तुलना करें तो 12 सितंबर को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 70.38 रुपये प्रति लीटर है जो कि सबसे सस्ता है। वहीं कोलकाता में 73.12 रुपये, मुंबई में 79.48 रुपये और चेन्नई में 72.95 रुपये प्रति लीटर है। 

केवल दिल्ली में 60 के नीचे डीजल
डीजल भी दिल्ली में सबसे सस्ता है जिसका प्राइस 58.72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में यह 61.37 रुपये, कोलकाता में 62.37 रुपये और चेन्नई में यह 61.84 रुपये प्रति लीटर है। इस महीने में अब तक पेट्रोल के दामों में 1.53 - 1.80 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं डीजल के दामों में यह बढ़ोतरी 2.78-2.96 फीसदी तक हो गई है। 


महाराष्ट्र, एमपी में यह हैं दाम
महाराष्ट्र के जलगांव में आज पेट्रोल का दाम 79.34 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 62.07 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों भोपाल और इंदौर की बात करें तो यहां पर पेट्रोल के दाम 75 रुपये के पार चले गए हैं। इंदौर में पेट्रोल 76.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.92 रुपये प्रति लीटर हैं। 

प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 76.77 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 65.17 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed