धन की बात: विशेषज्ञ बताएंगे किस तरह किया जाए म्यूचुअल फंड में निवेश, जल्दी कराएं रजिस्ट्रेशन
23 सितंबर को शाम चार बजे अमर उजाला वेबिनार में बाजार के जानकार म्यूचुअल फंड में निवेश से जुड़े आपके सवालों के जवाब देंगे। इसमें शामिल होने के लिए आप जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा लीजिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी के जेहन में ये सवाल हमेशा उठता रहता है कि म्यूचुअल फंड में कैसे निवेश किया जाए, जिससे कि बेहतर रिटर्न मिल सके। 23 सितंबर को एडेलवाइस (Edelweiss) म्यूचुअल फंड के साथ होने वाले अमर उजाला के खास वेबिनार 'धन की बात' में विशेषज्ञ आपको इससे जुड़ी अहम जानकारियां देंगे।
23 सितंबर को शाम चार बजे से होने वाले इस वेबिनार में बाजार के जानकार इससे जुड़े निवेश पर आपके सवालों के जवाब देंगे। ‘निवेशक जागरूकता कार्यक्रम पहल‘ के तहत आम निवेशकों को जागरूक करने वाले इस वेबिनार में आप निशुल्क भाग ले सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाकर, दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या क्यूआर कोड स्कैन कर आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
जानिए इस बेविनार के मुख्य बिंदु
- म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन गलतियों से बचें
- निवेश के दौरान किस तरह के ऑपरेशनल चेकलिस्ट जरूरी हैं
- म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे शुरू किया जाए
- अपने रिटायरमेंट के लिए किस तरह की योजना बनाएं
- बच्चों की शिक्षा के लिए किस तरह की वित्तीय योजना बनाएं
वेबिनार में तीन मुख्य वक्ता होंगे जो आपके सवालों के जवाब देंगे-
दीपक जैन- प्रमुख, सेल्स- रिटेल एंड इंस्टीट्यूशनल बिजनेस, एडेलवाइस एएमसी
आईसीएआई से एफसीए धारक दीपक जैन के पास 17 साल का अनुभव है। उन्होंने 2018 में एडिलवाइस एसेट मैनेजमेंट में रिटेल सेल्स प्रमुख के तौर पर ज्वाइन किया था। उन पर म्यूचुअल फंड, लिक्विड एआईएफ और पीएमएस की जिम्मेदारी है। बाद में इन्हें इंस्टीट्यूशनल सेल्स की भी जिम्मेदारी दी गई।
अशोक कुमार ठुकराल, संस्थापक- ए के ठुकराल एंड कंपनी
सीए पूरा करने के बाद अशोक ठुकराल ने अपनी प्रोफेशनल इंटर्नशिप इलाहाबाद में एस कक्कर एंड कंपनी के साथ शुरू की थी। 1987 में ये अपने गृह नगर भदोही चले गए और अपनी कंपनी, ए के ठुकराल एंड कंपनी गठित की, जिसकी अभी वाराणसी और नई दिल्ली में शाखाएं हैं। इनकी कंपनी न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। इन्हें बैंकिंग सेक्टर में ऑडिट, डायरेक्ट टैक्स कंसल्टेंसी व एसेसमेंट, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट और वित्तीय प्रबंधन का गहरा अनुभव है।
शोभित गुप्ता - सह-संस्थापक, मनीगेन कंसल्टेंट्स
शोभित गुप्ता चंडीगढ़ और दिल्ली स्थित मनीगेन कंसल्टेंट्स के सह-संस्थापक हैं, जो बुटीक वेल्थ एंड इनवेस्टमेंट एडवाइजरी के क्षेत्र में काम करती है। उन्होंने आईएमआई से फाइनेंस व मार्केटिंग में एमबीए (सिल्वर मेडल विजेता) किया है। इनकी विशेषज्ञता के क्षेत्र में धन प्रबंधन और वित्तीय योजना प्रमुख हैं। इन्होंने 2004 में आईसीआईसीआई बैंक वेल्थ मैनेजमेंट के साथ अपना करियर शुरू किया था।
भाग लेने के लिए ऐसे कराएं निशुल्क रजिस्ट्रेशन:
https://auevents.in/DKB लिंक पर जाएं।
01204419704 पर मिस्ड कॉल दें।
QR कोड स्कैन करें।