फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Delhi-NCR become Startup Hub NITI Aayog Develop On the lines of Hyderabad model

दिल्ली-एनसीआर बनेगा स्टार्टअप का हब, हैदराबाद मॉडल की तर्ज पर विकसित होगी सुविधा

Wed, 11 Sep 2019 04:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Sep 2019 04:31 AM IST
सार

  • दिल्ली-एनसीआर में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार सुविधाएं विकसित करेगी
  • नोएडा और गुरुग्राम में टी-हब बनाया जाएगा
  • दिल्ली-एनसीआर पिछले एक दशक में स्टार्टअप का सबसे बड़ा इकोसिस्टम बनकर उभरा है
  • नीति आयोग अपने कोष से 25 इंक्यूबेशन सेंटर बनाएगा

विज्ञापन
Delhi-NCR become Startup Hub NITI Aayog Develop On the lines of Hyderabad model
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार हैदराबाद मॉडल पर सुविधाएं विकसित करेगी। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि इसके लिए नोएडा और गुरुग्राम में टी-हब बनाया जाएगा, जहां स्टार्टअप उद्यमी आपस में चर्चा कर सकेंगे। दिल्ली-एनसीआर पिछले एक दशक में स्टार्टअप का सबसे बड़ा इकोसिस्टम बनकर उभरा है।

विज्ञापन


टाई के दिल्ली-एनसीआर चैप्टर के कार्यक्रम में कांत ने कहा कि हैदराबाद में स्टार्टअप के लिए टी-हब बनाए गए हैं, जिससे नए उद्यमियों को अपनी बात रखने का मंच मिलता है। वैसा ही केंद्र एनसीआर के नोएडा और गुरुग्राम में भी बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जल्द जमीन अधिग्रहण पर बातचीत शुरू की जाएगी। नीति आयोग की योजना राजधानी क्षेत्र में पांच टी-हब विकसित करने की है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद और बंगलूरू में स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल और ढांचागत सुविधाएं हैं। इसी तरह की सुविधाएं एनसीआर में भी लाई जाएंगी। इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये का कोष पहले ही बनाया जा चुका है।

विज्ञापन

25 इंक्यूबेशन सेंटर बनाया जाएगा

कांत ने कहा कि नीति आयोग अपने कोष से 25 इंक्यूबेशन सेंटर बनाएगा। अटल इनोवेशन मिशन के तहत सरकार पहले ही देशभर में 3,500 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित कर चुकी है। इन प्रयोगशालाओं में छठी कक्षा या इससे ऊपर के विद्यार्थियों को कंप्यूटर, रोबोट आदि के जरिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार में कदम रखने वाले स्टार्टअप के लिए दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एंजेल निवेशक तलाश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में सबसे ज्यादा सक्रिय स्टार्टअप

नीति आयोग के सीईओ ने टाई और जिनोव की संयुक्त रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि देश में दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा सक्रिय स्टार्टअप हैं। वर्ष 2009-2019 तक एनसीआर 7,039 स्टार्टअप के साथ कुल संख्या की 23 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। इनका कुल बाजार पूंजीकरण करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद बंगलूरू 5,234 स्टार्टअप के साथ दूसरे स्थान पर, मुंबई 3,829 स्टार्टअप के साथ तीसरे और हैदाबाद 1,940 स्टार्टअप के साथ चौथे पायदान पर है।

प्रमुख शहरों में स्टार्टअप की संख्या

दिल्ली-एनसीआर ----7,039
बंगलूरू ---- 5,234
मुंबई ----3,829
हैदाबाद ----1,940
पुणे ----1,593
चेन्नई ----1,520

तीन गुना पूंजी बढ़ाने की क्षमता

टाई के अध्यक्ष राजन आनंदन ने कहा कि एनसीआर मेें सबसे ज्यादा 4,491 स्टार्टअप दिल्ली में, जबकि गुरुग्राम में 1,544 और नोएडा में 1,004 स्टार्टअप हैं। इसके अलावा एक अरब डॉलर से ऊपर की करीब 10 यूनिकॉर्न कंपनियां हैं। दिल्ली-एनसीआर को पर्याप्त सुविधा मिले तो यह जल्द ही दुनिया के शीर्ष पांच स्टार्टअप हब में शामिल हो जाएगा और इसकी कुल पूंजी बढ़कर 23 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। यहां फिनटेक, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, फूड और एनर्जी क्षेत्र के स्टार्टअप के लिए काफी मौके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed