फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Decided to keep the policy repo rate under the liquidity adjustment facility unchanged

नहीं घटेगी आपकी ईएमआई, रेपो रेट 6.25 फीसदी पर बरकरार

Wed, 07 Dec 2016 03:26 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
Decided to keep the policy repo rate under the liquidity adjustment facility unchanged

केन्द्रीय रिजर्व बैंक( आरबीआई) ने पॉलिसी रेपो रेट में बदलाव न करने का फैसला किया है। यह पहले की तरह 6.25% ही रहेगा। साथ ही रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के 5.75% ही रहेगी। नोटबंदी के बाद देश में बैंकों के सामने अतिरिक्त कैश की समस्या को देखते हुए रिजर्व बैंक ने उन्हें ब्याज दरों के जरिए किसी तरह की राहत देने से मना कर दिया है। लिहाजा, अब आपकी ईएमआई जस की तस बनी रहेगी।

विज्ञापन


बाजार को उम्मीद थी कि नोटबंदी के दबाव से बाहर निकालने के लिए रिजर्व बैंक कम से कम 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है लेकिन बाजार को मायूस करते हुए रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 6.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया, इससे होने वाली परेशानी का अंदाजा सरकार और आरबीआई को था। उन्होंने कहा कि 2016-17 में जीडीपी ग्रोथ 7.1% रहने का अनुमान है। उर्जित पटेल ने कहा कि 7वें वेतन आयोग में बढ़ाया गया वेतन मंहगाई को घटाने वाला नहीं है।
विज्ञापन


माना जा रहा था कि नोटबंदी के बाद बढ़े हुए कैश से देश के बैंक आपना कारोबार बढ़ाने की कवायद करेंगे लेकिन आज के फैसले के बाद अब वह पुरानी दरों पर ही कर्ज देने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन










विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed