फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Crude oil became the cheapest in three months, WTI crude at $ 96.09 per barrel amid worries of recession

Crude Oil: मंदी की चिंता के बीच कच्चा तेल तीन महीने में सबसे सस्ता, 96.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया डब्ल्यूटीआई क्रूड

Thu, 14 Jul 2022 05:29 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Thu, 14 Jul 2022 05:29 AM IST
सार

इससे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद आपूर्ति बाधित होने से कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी की कीमतें तेजी से बढ़ी थीं।

विज्ञापन
Crude oil became the cheapest in three months, WTI crude at $ 96.09 per barrel amid worries of recession
कच्चे तेल के भाव में आई गिरावट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनियाभर में आर्थिक मंदी आने की चिंताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल तीन महीने में सबसे सस्ता होकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया। अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सबसे बड़े तेल आयातक चीन में सख्त पाबंदियों और दुनियाभर में मांग घटने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे अमेरिकी तेल मानक वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल गिरकर 96.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से कम थीं। हालांकि, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक फीसदी तेजी के साथ 100.5 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।     

विज्ञापन


इससे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद आपूर्ति बाधित होने से कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी की कीमतें तेजी से बढ़ी थीं। इससे फरवरी के आखिरी सप्ताह में कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। रॉयटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एक महीने में मामूली उतार-चढ़ाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई यह गिरावट बाजार में व्याप्त चिंताओं की ओर इशारा कर रही है। महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरें बढ़ाने से भी बाजार प्रभावित हुआ है। ऐसे उपायों से अर्थव्यवस्था को रफ्तार तो मिलेगी, लेकिन आने वाली मंदी से कच्चे तेल की मांग प्रभावित होगी।
विज्ञापन


एक महीने में 17.72 फीसदी गिरावट
आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में एक सप्ताह में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 1.25 फीसदी घटी हैं। इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड में 2.91 फीसदी गिरा है। एक महीने में इनकी कीमतों में क्रमश: 15.58 फीसदी और 17.72 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, एक साल में ब्रेंट क्रूड 33 फीसदी और डब्ल्यूटीआई क्रूड 30.81 फीसदी चढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू उत्पादन पर अप्रत्याशित लाभ कर की समीक्षा की जरूरत
कच्चे तेल की कीमतें घटने से रिफाइनरी कंपनियों के डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) के रिफाइनिंग (शोधन) मार्जिन में आई बड़ी गिरावट को देखते हुए अप्रत्याशित लाभ कर की समीक्षा करने की जरूरत है। ब्रोकरेज समूह सीएलएसए ने बुधवार को कहा कि जून में कच्चे तेल की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। लेकिन, अब इनमें नरमी आने के कारण बीते दो सप्ताह में डीजल, पेट्रोल और एटीएफ के शोधन पर मिलने वाली मार्जिन में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में दो सप्ताह पहले लगाए गए अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) को जारी रखने की जरूरत पर सवाल खड़े होते हैं। सरकार ने एक जुलाई को कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन पर 23,250 रुपये प्रति टन या 40 डॉलर प्रति बैरल का अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था। उस समय वित्त मंत्रालय ने हर पखवाड़े इसकी समीक्षा की बात कही थी।

  • डीजल पर शोधन से प्राप्त लाभ जून में 55-60 डॉलर प्रति बैरल था, जो घटकर 30 डॉलर प्रति बैरल रह गया। 
  • एटीएफ पर यह 50-55 डॉलर प्रति बैरल से कम होकर 25-30 डॉलर प्रति बैरल रह गया है। 
  • पेट्रोल पर भी लाभ 30-35 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 10-15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed