{"_id":"5e9653af8ebc3e6fc94175bd","slug":"covid19-cbic-says-industries-will-be-able-to-take-gst-refunds-if-bookings-are-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"#Coronavirus lockdown: बुकिंग निरस्त होने पर उद्योग ले सकेंगे जीएसटी रिफंड","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
#Coronavirus lockdown: बुकिंग निरस्त होने पर उद्योग ले सकेंगे जीएसटी रिफंड
Wed, 15 Apr 2020 05:52 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Apr 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
cbic
- फोटो : social media
लॉकडाउन के कारण विमानन और होटल उद्योग सहित कई क्षेत्रों की पूर्व में कराई बुकिंग निरस्त हो रही है। सीबीआईसी ने ऐसे मामलों में उद्योगों को जीएसटी रिफंड क्लेम करने की छूट दी है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मंगलवार को स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि जिन मामलों में इनवॉइस जनरेट किया जा चुका है लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
करदाता उसका जीएसटी रिफंड ले सकते हैं। सीबीआईसी ने कहा, ऐसे मामले जिनमें आपूर्तिकर्ता अग्रिम भुगतान लेकर इनवॉइस निकाल चुका हो लेकिन उसकी सेवा निरस्त कर दी जाती है। इसमें कोई आउटपुट बकाया नहीं रहता है, तो पंजीकृत व्यक्ति अतिरिक्त टैक्स भुगतान का दावा कर सकता है।
विज्ञापन
यही नियम उत्पादों के मामले में भी लागू होंगे। एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के सीनियर पार्टनर रजत मोहन ने बताया कि कर विभाग के इस स्पष्टीकरण से मौजूदा संकट में उद्योगों को काफी राहत मिलेगी। सीबीआईसी ने निर्यातकों को भी 2020-21 के लिए 30 जून तक लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी करने की छूट दी है।
विज्ञापन
आयातकों के लिए ई-पास
सीबीआईसी ने आयात क्लीयरेंस प्रक्रिया को तेज करने के लिए ई-पास की सुविधा शुरू की है। राजस्व विभाग ने प्रक्रिया को पेपरलेस और कम मानव श्रम की जरूरत के लिए तैयार किया है। नई व्यवस्था बुधवार से शुरू हो जाएगी। इसके तहत उत्पादों के इंट्री बिल और इलेक्ट्रॉनिक ऑउट ऑफ चार्ज भी जारी किए जा सकेंगे।