फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   zomato ipo allotment listing date check allotment status in two ways

Zomato IPO: आपने भी किया है आईपीओ में निवेश? तो इन दो तरीकों से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Thu, 22 Jul 2021 01:29 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 22 Jul 2021 01:29 PM IST
सार

आप दो तरीकों से जोमैटो के शेयरों का अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। जोमैटो के शेयरों की लिस्टिंग 27 जुलाई के बजाय 23 जुलाई को हो सकती है। 

विज्ञापन
zomato ipo allotment listing date check allotment status in two ways
Zomato IPO GMP - फोटो : facebook: @zomato

विस्तार

डिलीवरी के अलावा अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न रेस्टोरेंट के मेन्यू उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो आज शेयर्स का अलॉटमेंट करेगी। अगर निवेशक शेयरों के आवंटन की स्थिति देखना करना चाहते हैं, तो वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट के जरिए ऐसा कर सकते हैं। साथ ही रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर भी आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जोमैटो के शेयरों की लिस्टिंग 27 जुलाई के बजाय 23 जुलाई को हो सकती है। कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों के ग्रे मार्केट प्रीमियम में तेजी आई है। यह इश्यू प्राइस से 22 से 25 रुपये अधिक यानी 33 से 35 फीसदी प्रीमियम पर चल रहा है।

विज्ञापन


यदि आपने भी जोमैटो के आईपीओ में निवेश किया है और आप अलॉटमेंट का स्टेटस देखना चाहते हैं तो इसके दो तरीके हैं-

बीएसई की वेबसाइट से इस तरह चेक करें स्टेटस 

  • सबसे पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
  • विज्ञापन
  • अब इक्विटी पर सलेक्ट कर ड्रॉपडाउन करें।
  • यहां जोमैटो शेयर के नाम पर क्लिक करें।
  • अब आपको एप्लिकेशन नंबर, डीपी आईडी या क्लाइंट आईडी और अपना पैन नंबर डालना होगा।
  • अब 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और फिर सर्च कर दें।
  • सारी जानकारियां सही भरने पर अप्लिकेशन का स्टेटस नजर आ जाएगा।

इश्यू के रजिस्ट्रार से इस तरह चेक करें स्टेटस 

  • बीएसई के अलावा आप इश्यू के रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • https://www.linkintime.co.in/IPO/public-issues.html
  • यहां ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम डालें। 
  • अब बॉक्स में अपना पैन नंबर, एप्लीकेशन नंबर या डिपॉजिटरी आईडी डालें। 
  • कैप्चा डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।

72 से 76 रुपये था प्राइस बैंड
यह आईपीओ 14 जुलाई को खुला था और 16 जुलाई को बंद हुआ था। बीएसई को दी गई जानकारी के अनुसार, इसका प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये रखा गया था। इसके लिए लॉट साइज 195 शेयरों का था। यानी 195 शेयर और इसके मल्टीपल में शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती थी। जोमैटो पहले ही 13 जुलाई को 186 एंकर निवेशकों से 4,196.51 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। जोमैटो अपने इश्यू से 9375 करोड़ रुपये जुटा रही है।

अंतिम दिन प्राप्त हुईं 38 गुना ज्यादा बोलियां
आईपीओ को तीसरे और अंतिम दिन 38 गुना ज्यादा बोलियां प्राप्त हुई थीं। आईपीओ के पहले दो दिनों में शांत रहने वाले खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों की संख्या की तुलना में कई गुना अधिक बोलियां लगाई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, ऑनलाइन फूड वितरण कंपनी जोमैटो को इस पेशकश के तहत शामिल 71.92 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 2,751.25 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले। गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के 19.42 करोड़ शेयरों की तुलना में 640 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन दिए। जो आरक्षित शेयरों की तुलना में 52 फीसदी अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed