फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   wipro quarterly result profit down by three percent in december quarter

तिमाही नतीजेः विप्रो के मुनाफे में तीन फीसदी की गिरावट, 2463 करोड़ रुपये का हुआ लाभ

Tue, 14 Jan 2020 04:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 14 Jan 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
wipro quarterly result profit down by three percent in december quarter
File Photo
देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने मंगलवार को अपने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। साल दर साल के आधार पर कंपनी के मुनाफे में तीन फीसदी की कमी देखने को मिली है। हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि चौथी तिमाही में होने वाली आय में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने प्रति शेयर लाभांश का भी एलान किया है। 
विज्ञापन


तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3462.90 करोड़ रुपये रहा। वहीं आय 2.73 फीसदी बढ़कर के 15740.50 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आय 15.59.50 करोड़ रुपये रही थी। आईटी सेवाओं से होने वाली आय में 2.97 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह 15100.60 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


तिमाही दर तिमाही आधार पर त आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन 18.4 फीसदी रहा है जबकि पिछली तिमाही में आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन 18.1 फीसदी पर रहा था। आईटी सर्विसेस की डॉलर में आय 2.2 फीसदी बढ़कर 2,09.48 करोड़ डॉलर रही है जबकि पिछली तिमाही में आईटी सर्विसेस की डॉलर में आय 2,04.89 करोड़ डॉलर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजों की घोषणा करते हुए कंपनी के सीईओ अब्दाली नीमचवाला ने कहा कि विप्रो अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर एक रुपये का लाभांश देगी। कंपनी ने पिछली तिमाही में अच्छा कारोबार किया है। हम आगे भी ऐसे ही ग्रोथ के साथ अपने लक्ष्य को पूरा करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed