{"_id":"5f7435198ebc3e9bf304131d","slug":"walmart-may-join-hands-with-tata-group-in-retail-push-super-app-to-be-launched-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा के सुपर एप में 1.80 लाख करोड़ का निवेश कर सकती है वॉलमार्ट, होगा रिटेल क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
टाटा के सुपर एप में 1.80 लाख करोड़ का निवेश कर सकती है वॉलमार्ट, होगा रिटेल क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा
Wed, 30 Sep 2020 01:04 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Walmart
- फोटो : pixabay
रिटेल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टाटा समूह भी अब रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की राह पर चल पड़ा है। टाटा ग्रुप अमेरिकी होलसेल कंपनी वॉटमार्ट को अपने प्रस्तावित सुपर एप की हिस्सेदारी बेचने के लिए बात कर रहा है।
विज्ञापन
1.8 लाख करोड़ तक का निवेश कर सकती है वॉलमार्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वॉलमार्ट टाटा के सुपर एप में 25 अरब डॉलर यानी करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये निवेश कर सकती है। हिस्सेदारी के लिए दोनों कंपनियों के बीच बातचीत चल रही है और वॉलमार्ट करीब 1.4 लाख करोड़ से 1.8 लाख करोड़ रुपये तक निवेश कर सकती है।
विज्ञापन
हो सकता है रिटेल क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा
मालूम हो कि अगर टाटा समूह और वॉलमार्ट इंक के बीच यह डील हो जाती है, तो यह देश के रिटेल क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा होगा। हो सकता है कि साझेदारी के बाद टाटा समूह और वॉलमार्ट एक जॉइंट वेंचर के तहत संयुक्त रूप से सुपर एप को लॉन्च करें।
विज्ञापन
पहले फ्लिपकार्ट के साथ हुई थी डील
इससे पहले मई 2018 में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 66 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। यह डील करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये में हुई थी। अब टाटा व फ्लिपकार्ट की इस साझेदारी से ग्राहकों को सभी उत्पाद एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वॉलमार्ट ने इस डील को पूरा करने के लिए गोल्डमैन सॉक्स को इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया है।
इतनी है सुपर एप की वैल्यूएशन
मालूम हो कि सुपर एप की वैल्यूएशन 50 से 60 अरब डॉलर यानी करीब 4.42 लाख करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं, टाटा ग्रुप अन्य निवेशकों से भी बातचीत कर रहा है। इस सुपर एप की इस साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें खाने-पीने के सामान के अतिरिक्त ग्राहकों को फैशन, लाइफस्टाइल और बिल पेमेंट की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही टाटा समूह के ई-कॉमर्स कारोबार टाटा क्लिक, स्टार क्विक और क्रोमा के उत्पाद भी इसमें उपलब्ध होंगे।