फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Yash Birla Wilful Defaulter: uco bank names yashovardhan birla as wilful defaulter

परदादा के बैंक ने पोते यशोवर्धन बिड़ला को घोषित किया डिफॉल्टर

Tue, 18 Jun 2019 04:31 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 18 Jun 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
Yash Birla Wilful Defaulter: uco bank names yashovardhan birla as wilful defaulter

बिड़ला परिवार से जुड़े यशोवर्धन बिड़ला को यूको बैंक ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। बैंक ने कहा है कि यश बिड़ला की कंपनी बिड़ला सूर्या लिमिटेड पर 67.55 करोड़ रुपये का बकाया है। 

विज्ञापन

100 करोड़ की है क्रेडिट लिमिट

यूको बैंक ने कहा है कि यश बिड़ला की कंपनी को बैंक की तरफ से 100 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिमिट थी। इस लिमिट में  67 करोड़ रुपये और उस पर लगने वाला ब्याज अभी देय है। यह लोन 2013 में एनपीए घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन


नियमों के मुताबिक अगर कोई प्रमोटर विलफुल डिफॉल्टर के रूप में वर्गीकृत कर दिया जाता है, तो ऐसी स्थिति में वो जिस भी कंपनी का निदेशक है उसकी फंडिंग के साधनों पर रोक लगा दी जाती है। बैंक के कई नोटिस मिलने के बावजूद कंपनी ने कर्ज नहीं चुकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग भी हुए डिफॉल्टर घोषित

बैंक ने कंपनी के डायरेक्टर, प्रमोटर और गारंटरों को भी विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इसके अलावा कंपनी अगले पांच साल तक कोई नई फैक्ट्री या फिर व्यापार को शुरू नहीं कर सकती है। 

बैंक ने जारी की 655 विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट

बैंक ने इसके अलावा 655 अन्य कंपनियों को विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इन कंपनियों में जूम डेवलपर्स (309.50 करोड़ रुपये), फर्स्ट लीजिंग कंपनी ऑफ इंडिया (142.94 करोड़ रुपये), मोजर बेयर इंडिया (122.15 करोड़ रुपये) और सूर्या विनायक इंडस्ट्रीज (107.81 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

एक दर्जन से अधिक कंपनियां

बिड़ला समूह के पास एक दर्जन से भी ज्यादा कंपनियां हैं। इनमें जेनिथ स्टील, बिड़ला पॉवर, बिरला लाइफ स्टाइल आदि प्रमुख हैं। इस समूह की ज्यादातर कंपनियां इस समय बुरे दौर से गुजर रही हैं। बीते साल इस समूह की कुछ कंपनियों पर फंड डाइवर्जन के आरोप भी लग चुके हैं। जिसके लिए ये कंपनियां जांच के दायरे में आ गई हैं। इसके बाद कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशकों ने आरोप लगाया था कि कंपनी उनके पैसे नहीं लौटा रही है।

परदादा ने की थी बैंक की स्थापना

इस पूरे घटनाक्रम में बिडंबना ये है कि जिस यूको बैंक ने यश बिड़ला को डिफॉल्टर घोषित किया है, उसकी स्थापना यश के पूर्वजों ने ही की थी। घनश्याम दास बिड़ला के भाई रामेश्वर बिड़ला, अशोक बिड़ला के पर दादा थे।  यश बिड़ला, अशोक बिड़ला के ही बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed