फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Twitter India public policy director Mahima Kaul resigned

ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी प्रमुख महिमा कौल ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या रहा कारण

Mon, 08 Feb 2021 10:14 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 08 Feb 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
Twitter India public policy director Mahima Kaul resigned
ट्विटर - फोटो : social media

ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी प्रमुख हेड कौल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। व्यक्तिगत कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया। मीडिया फर्म के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने इसकी पुष्टि की। कौल ने कहा कि वह कुछ समय की छुट्टी लेने के लिए फर्म में अपनी भूमिका से हट गई हैं। महिमा कौल ने साल 2015 में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ज्वाइन किया था। 

विज्ञापन


मार्च अंत तक ट्विटर के साथ जुड़ी रहेंगी कौल
मामले से परिचित लोगों के अनुसार, महिमा कौल ने जनवरी 2021 की शुरुआत में ही कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन फिलहाल वे मार्च अंत तक ट्विटर के साथ जुड़ी रहेंगी। इसके बाद ट्विटर की वेबसाइट पर जॉब लिस्ट को भी सार्वजनिक कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ट्विटर के वैश्विक पॉलिसी हेड ने जताया अफसोस
इस संदर्भ में ट्विटर के वैश्विक नीति प्रमुख मोनिक मेहे ने कहा कि, 'इस साल की शुरुआत में, महिमा कौल ने भारत और दक्षिण एशिया के लिए ट्विटर पब्लिक पॉलिसी प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया था, ताकि वह एक ब्रेक ले सकें।' मेहे ने कहा कि यह ट्विटर पर हम सभी के लिए एक क्षति है, पोस्ट पर पांच साल से अधिक समय के बाद हम अपने व्यक्तिगत जीवन में सबसे महत्वपूर्ण लोगों और रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने की उनकी इच्छा का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों में चल रहा है ट्विटर इंडिया
मालूम हो कि महिमा कौल के इस्तीफे की खबर ऐसे समय पर आई है जब कंपनी किसान आंदोलन की वजह से कई विवादों का सामना कर रही है। भारत सरकार ने ट्विटर को 'किसानों के नरसंहार' हैशटैग को बैन न करने पर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भेजा है, जिसमें हिंसा फैलाने की वकालत करने वाले 250 खातों को बंद करने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed