फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Subrat Roy to celebrate Diwali at home,gets parole till 28 Nov

दिवाली घर पर ही मनाएंगे सुब्रत रॉय, 28 नवंबर तक बढ़ी पेरोल

Fri, 21 Oct 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Subrat Roy to celebrate Diwali at home,gets parole till 28 Nov
सहारा प्रमुख सुब्रत राय - फोटो : getty images

सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर राहत मिल गई है। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पेरोल को 28 नवंबर तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने पेरोल को बढ़ाने के साथ सुब्रत रॉय को 200 करोड़ जमा कराने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन


इससे पूर्व शीर्ष कोर्ट ने उनकी अंतरिम पेरोल 24 अक्टूबर तक के लिए बढ़ायी थी।

गौरतलब है कि बीते छह मई को सहारा प्रमुख सुब्रत राय को उनकी मां छबि राय की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्तों की पेरोल पर तिहाड़ जेल से रिहा किया था। उसके बाद से ही सहारा प्रमुख लगातार अपनी पैरोल बढ़वाकर जेल से बाहर चल रहे हैं। 

विज्ञापन

कहां से जुटाए 25000 करोड़?

Subrat Roy to celebrate Diwali at home,gets parole till 28 Nov
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti

सुप्रीम कोर्ट ने 2 सितंबर को सहारा समूह से कहा कि वह वह खुलासा करें कि निवेशकों को लौटाए गए 25,000 करोड़ रुपये उसने कहां से जुटाए। कोर्ट ने कहा कि यह बात बचा पाना मुश्किल है कि इतनी बड़ी रकम बिना किसी स्त्रोत के इकठ्ठा हो गई होगी।

गौरतलब है कि सहारा प्रमुख को दो अन्य निदेशकों के साथ 4 मार्च 2014 को जेल भेजा गया था क्योंकि उन्होंने निवेशकों के 17,600 करोड़ रुपये 15 फीसदी ब्याज के साथ लौटाने के साल 2012 में दिए गए आदेश की अवहेलना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed