जी एंटरटेनमेंट में 16.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे सुभाष चंद्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकदी संकट से जूझ रहे एस्सेल समूह के मालिक सुभाष चंद्रा अपनी कंपनी जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज (ZEE) में अपनी 16.5 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने जा रहे हैं। इस हिस्सेदारी को बेचने के बाद एस्सेल समूह के पास करीब 6000 करोड़ रुपये का कर्ज रह जाएगा।
चंद्रा के पास रह जाएंगे पांच फीसदी शेयर
चंद्रा के पास ZEE के केवल पांच फीसदी शेयर रह जाएंगे। इसके अलावा 1.1 फीसदी शेयर गिरवी रहेंगे। प्रस्ताव के मुताबिक ईएमवीएल, साइक्योटर और एस्सेल कॉर्पोरेट क्रमश: 7.7 करोड़, 6.1 करोड़ और 1.1 करोड़ शेयर बेचेंगी जो कंपनी के कुल 15.72 फीसदी इक्विटी बेस के बराबर है।
जी के शेयर 277 रुपये की दर से बेचे जाएंगे जो बुधवार को कंपनी के 307 रुपये के क्लोजिंग प्राइस से 10 फीसदी कम है। फ्लोर प्राइस के हिसाब से जी के 15.72 फीसदी की वैल्यू 58.2 करोड़ डॉलर (लगभग 4,132 करोड़ रुपये) होती है। गुरुवार के प्रस्तावित ब्लॉक डील्स की बुक रनर सिटी ग्रुप है।
एस्सेल ग्रुप इस साल की शुरुआत से नकदी संकट से जूझ रहा है। समूह ने कर्ज चुकाने के लिए प्रमोटर शेयरों समेत कई संपत्तियां बेचीं। ग्रुप ने कहा है कि और भी मीडिया और नॉन मीडिया एसेट्स बेचने के लिए कोशिशें जारी हैं।
जी एंटरटेनमेंट का शेयर आठ फीसदी चढ़ा
बीएसई पर कंपनी का शेयर आठ फीसदी के करीब बढ़त के साथ 307.15 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर 8.12 फीसदी तेजी के साथ 309.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था।