फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   SpiceJet director booked for allegedly duping businessman of lakhs, airline calls case 'frivolous' news in hindi

Case against Spicejet MD: स्पाइसजेट के एमडी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, कंपनी बोली- ये फर्जी मामला 

Tue, 12 Jul 2022 01:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 12 Jul 2022 01:29 PM IST
सार

गुरुग्राम पुलिस ने स्पाइसजेट कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह के खिलाफ एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अजय सिंह पर कंपनी के शेयर अलॉट करने के नाम पर ठगी करने का केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
SpiceJet director booked for allegedly duping businessman of lakhs, airline calls case 'frivolous' news in hindi
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के एक बिजनेसमैन ने लाखों की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया है। वहीं, एयरलाइन कंपनी की ओर से इस मामले को बेवकूफी भरा बताया गया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि ग्रुरुग्राम पुलिस ने स्पाइसजेट कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह के खिलाफ एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अजय सिंह पर कंपनी के शेयर अलॉट करने के नाम पर ठगी करने का केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले अमित अरोड़ा नाम के एक बिजनेसमैन ने दावा किया था कि अजय सिंह ने उन्हें 10 लाख शेयरों की एक नकली डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (DIS) दी थी। अमित अरोड़ा ने कहा कि अजय सिंह ने उन्हें प्रमोटरों से एयरलाइन लेने के दौरान प्रदान की गई सवाओं के बदले 10,00,000 शेयरों के ट्रांसफर का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेसमैन की शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409, 415, 417 और 420 तहत सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

बिजनेसमैन ने लगाए हैं ये आरोप

स्पाइसजेट के एमडी के खिलाफ अपनी शिकायत में बिजनेसमैन अमित अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि अजय सिंह ने उन्हें एक डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप दी थी, जो बाद में पुरानी और अमान्य हो गई। इसके बाद जब मैंने उनसे संपर्क कर उन्हें वैध डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप देने या सीधे शेयर ट्रांसफर करने को कहा तो स्पाइसजेट के एमडी ने शेयर ट्रांसफर करने से सीधे इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अब उनका प्रतिनिधि उन्हें दिया गया स्लिप जमा करने गया तो उन्हें बताया गया कि वह डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप अमान्य और पुरानी है। अरोड़ा ने कहा है कि अब उनकेक पास इस मामले में शिकायत करने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं बचा है। 

बिजनेसमैन का दावा- अजय सिंह पर पहले भी लगे हैं आरोप

स्पाइसजेट एमडी के खिलाफ दर्ज शिकायत में बिजनेसमैन ने यह भी कहा है कि उन्हें कई मीडिया रिपार्ट्स के माध्यम से पता चला है कि चेतन नंदा और प्रीति नंदा नाम दो लोगों ने भी अजय सिंह के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी उनके मामले में भी अजय सिंह ने नई डिपॉजिटरी स्लिप जारी करने से इनकार कर दिया था।   


स्पाइसजेट बोला- यह बेवकूफी भरा और फर्जी केस 

वहीं, इस मामले में स्पाइसजेट की ओर से कहा गया है कि यह मामला पूरी तरह से फर्जी और बेवकूफी भरा है। शराब कारोबारी अमित अरोड़ ने गुड़गाव पुलिस के पास स्पाइसजेट कंपनी और उसके एमडी अजय सिंह की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से मामला दर्ज कराया गया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि किसी भी समय में आरोप लगाने वाले व्यक्ति से किसी भी प्रकार की कोई सेवा नहीं ली गई है, ना ही उनकी ओर से कंपनी को कोई सेवा प्रदान की गई है। कभी भी अजय सिंह या कंपनी का कोई भी संबंधित व्यक्ति शिकायतकर्ता के साथ मिला है। कंपनी के साथ किसी भी काम के लिए शिकायतकर्ता का कोई लिखित करार भी नहीं है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि हमें विश्वास है कि पुलिस जांच में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी और एफआईआर क्वैश हो जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed