अंबानी के नेटवर्क18 में हिस्सेदारी खरीद सकती है जापानी कंपनी सोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की कंपनी सोनी जल्द ही मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया फर्म नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स में हिस्सेदारी खरीद सकती है। इसके लिए सोनी विकल्पों पर विचार कर रही है।
इन विकल्पों में सोनी के भारतीय कारोबार को नेटवर्क18 में विलय करने का प्रस्ताव भी शामिल है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सोनी द्वारा नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स में हिस्सेदारी खरीदने की योजना के लिए दोनों कंपनियों की बातचीत चल रही है, जो अभी शुरुआती चरण में है। इसलिए जल्द ही कोई डील साइन हो सकती है।
नेटवर्क18 के शेयर में जोरदार उछाल
सोनी द्वारा नेटवर्क18 में हिस्सेदारी खरीदने की खबर के बाद ही गुरुवार को नेटवर्क18 के शेयर में जोरदार उछाल आया। दोपहर 1:18 बजे नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स के शेयर में 15.92 फीसदी का उछाल देखा गया था। यानी 4.10 अंकों की बढ़त के बाद यह 29.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 25.50 के स्तर पर खुला था। पिछले कारोबारी दिन नेटवर्क18 का शेयर 25.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
भारत में सोनी का आधार होगा मजबूत
इस डील के होने से सोनी को भारत में अपना आधार मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही कंपनी को नेटफ्लिक्स जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियों की तुलना में बढ़त मिलेगी। बता दें कि अंबानी की रिलायंस जियो ने बीते वर्षों में नेटवर्क विस्तार पर करीब 50 अरब डॉलर खर्च किए हैं।
दक्षिण एशियाई देशों में जापानी कंपनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के जरिए ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। भारत में इसकी पहुंच 70 करोड़ दर्शकों तक है। वहीं टीवी18 ब्रॉडकास्ट की बात करें, तो इसके पास टीवी18 ब्रॉडकास्ट के पास न्यूज और एंटरटेनमेंट के 56 चैनल हैं, जो अन्य देशों में रह रहे भारतीयों के लिए 16 अंतरराष्ट्रीय चैनल्स के जरिए सेवाएं देती है।