फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   sfio starts investigation in ilfs mess, will questions directors and former chairman

आईएलएफएसः सरकार ने शुरू की जांच, 91 हजार का घोटाला करने वाले का लगाएगी पता

Wed, 03 Oct 2018 12:32 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
sfio starts investigation in ilfs mess, will questions directors and former chairman

वित्त मंत्रालय ने इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएफएस) में हुए 91 करोड़ रुपये से अधिक के लोन घोटाले की जांच शुरू कर दी है। सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ)  ने उस व्यक्ति का पता लगाना शुरू कर दिया है, जिसने कंपनी को डूबो दिया। 

विज्ञापन


कंपनी के पूर्व चेयरमैन से पूछताछ

एसएफआईओ कंपनी के सभी पूर्व निदेशकों और चेयरमैन से पूछताछ करने जा रही है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि वो कंपनी के सभी खातों के साथ-साथ सहयोगी कंपनियों के खातों को भी जांच करेगी। जब तक जांच चलेगी, तब तक किसी भी अधिकारी या फिर कर्मचारी को देश से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


भारी कर्ज में डूबी इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) को डूबने से बचाने के लिए केंद्र सरकार आगे आ गई है। सरकार ने राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) में अर्जी देकर के कंपनी का प्रबंधन बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर सरकार आईएलएंडएफएस के लिए वो कदम उठा सकती है जो उसने आईटी कंपनी सत्यम के लिए उठाए थे। आईएलएंडएफएस समूह की कुछ कंपनियों द्वारा किए गए डिफॉल्ट के कारण वित्तीय बाजार में तरलता का भय पैदा हो गया है और नकदी की स्थिति बेहतर करने के लिए आरबीआई ने कुछ कदम भी उठाए हैं।

अधिकारी ने सोमवार को कहा कि कंपनी मामलों के मंत्रालय ने न्यायाधिकरण में याचिका दाखिल की है। आईएलएंडएफएस से जुड़े सूत्रों ने कहा कि कंपनी याचिका को सहयोग कर सकती है, क्योंकि इससे सभी लंबित मुद्दों के समाधान में और सभी शेयरधारकों के लाभ के लिए व्यापक समाधान पर पहुंचने में मदद मिलेगी। 


कंपनी में म्युचुअल फंडों का भी पैसा लगा है और पेंशन और प्रोविडेंड फंड का भी पैसा लगा है। आईएलएंडएफएस पुराने कर्ज चुकाने में बार-बार डिफॉल्ट हो रही है। कंपनी को अब लोन नहीं मिल सकता और ये बाजार से पैसे जुटाने में भी नाकाम है, क्योंकि इसकी रेटिंग जंक स्टेटस में बदल चुकी है। मसला बड़ा है अगर आईएलएंडएफएस डूबी तो सबकुछ एक झटके में बर्बाद हो जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed