फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Sebi has barred 8 Entities In Different Cases Including Insider Trading In Shares Of Infosys

सख्ती: इंफोसिस के शेयरों में भेदिया कारोबार में संलिप्त होने के लिए आठ इकाइयों पर लगी रोक

Wed, 02 Jun 2021 02:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 02 Jun 2021 02:44 PM IST
सार

सेबी ने इंफोसिस के शेयरों में भेदिया कारोबार में लिप्त इकाइयों सहित कई कंपनियों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Sebi has barred 8 Entities In Different Cases Including Insider Trading In Shares Of Infosys
सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने इंफोसिस के शेयरों में भेदिया कारोबार में लिप्त इकाइयों सहित कई कंपनियों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। सेबी ने आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस के शेयरों में भेदिया कारोबार गतिविधियों में संलिप्त होने के लिए आठ इकाइयों को प्रतिभूति बाजार में जाने से रोक लगा दी।

विज्ञापन


दो कंपनियों से 3.06 करोड़ का अवैध लाभ जब्त करने के निर्देश
नियामक ने आठ इकाइयों पर अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगाते समय उनमें से दो कंपनियों से 3.06 करोड़ रुपये का अवैध लाभ जब्त करने के भी निर्देश दिए। इन दो कंपनियों में कैपिटल वन पार्टनर्स और टेसोरा कैपिटल शामिल हैं।
विज्ञापन


इन उद्यमों ने इंफोसिस के वित्तीय परिणामों से जुड़ी मूल्य संवेदनशील अप्रकाशित सूचना के रहते इंफोसिस के शेयरों में कारोबार किया। सेबी ने सोमवार को पारित अंतरिम आदेश में यह जानकारी देते हुए कहा कि यह मामला इंफोसिस के 30 जून 2020 को समाप्त तिमाही परिणामों से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 व्यापार इकाइयों पर कुल 42 लाख रुपये का जुर्माना
सेबी ने एक अन्य मामले में कैपिटल हीड कंपनी फाइनेंशियल रिसर्च के अकेले मालिक शैलेंद्र सेन को निवेश सलाहकार के तौर पर पंजीकरण की खातिर अपने आवेदन में नियामक को गलत सूचना देने के लिए पूंजी बाजारों से तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। नियामक ने साथ ही पिरामिट सैमिरा थियेटर के शेयरों में फर्जी तरीके से कारोबार करने के लिए 19 व्यापार इकाइयों पर कुल 42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।


5.82 लाख करोड़ रुपये है बाजार पूंजीकरण
पिछले कारोबारी सत्र में 1387.20 के स्तर पर बंद होन के बाद आज इंफोसिस का शेयर 1,380.75 के स्तर पर खुला। आज यह लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान यह 1,365.00 के स्तर तक पहुंचा। शेयर के 12 महीनों का उच्चतम स्तर 1,477.55 है। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 5.82 लाख करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed