फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   sbi lay off's ten thousand employees in last six month

SBI में शुरू हुआ छंटनी का दौर, छह महीने में 10 हजार से अधिक को नौकरी से निकाला

Tue, 14 Nov 2017 04:10 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 14 Nov 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
sbi lay off's ten thousand employees in last six month
एसबीआई - फोटो : File Photo

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी काम करने वालों पर नौकरी जाने की तलवार लटक गई है। बैंक ने पिछले छह माह में अपने 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है। वहीं बैंक ने पिछले छह माह में नौकरी देने में भी कटौती कर दी है। बैंक में नौकरियां अब ज्यादा के मुकाबले बहुत कम रह गई हैं। 

विज्ञापन


ये बनी बड़ी वजह 
बैंक ने हाल ही में अपने छह एसोसिएट बैंकों और भारतीय महिला बैंक का अपने में विलय किया था। इससे इन बैंकों की काफी ब्रांचों का विलय हो गया है और कर्मचारी काफी ज्यादा संख्या में हो गए थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इसी साल एक अप्रैल को स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय लागू हुआ है। 
विज्ञापन


सिर्फ 798 लोगों की हुई भर्ती
विलय के बाद स्टेट बैंक की देशभर में कुल शाखाओं में 6,847 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या बढ़कर 23,423 तक पहुंच गई है। स्टेट बैंक के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से सितंबर के दौरान 11,382 लोग रिटायर हुए हैं, जबकि सिर्फ 798 लोगों की नई भर्ती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2017 के दौरान उसके कर्मचारियों की कुल संख्या 2,79,803 थी और सितंबर अंत में यह संख्या घटकर 2,69,219 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed