फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   RIL jumps 10 places in Fortune Global 500 list top 100 companies

आठ साल बाद 'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' की शीर्ष-100 कंपनियों की सूची में शामिल हुई रिलायंस

Wed, 12 Aug 2020 01:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Aug 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
RIL jumps 10 places in Fortune Global 500 list top 100 companies
रिलायंस - फोटो : सोशल मीडिया

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) आठ साल बाद 'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' सूची में शीर्ष-100 कंपनियों में जगह बनाने में कामयाब रही। फॉर्च्यून पत्रिका की मंगलवार को जारी 2020 की वैश्विक कंपनियों की सूची में आरआईएल 10 स्थानों की छलांग लगाकर 96वें स्थान पर है।

विज्ञापन


सूची में शामिल एकमात्र भारतीय कंपनी है RIL
2019-20 में 86.2 अरब डॉलर कमाई करने वाली आरआईएल सूची में शामिल एकमात्र भारतीय कंपनी है। 2012 में वह 99वें स्थान पर थी, जबकि 2016 में 215वें स्थान पर थी। हालांकि, उसके बाद रैंकिंग सुधरती गई। फॉर्च्यून की सूची में वॉलमार्ट (524 अरब डॉलर) शीर्ष पर रही। इसके बाद तीन चीनी कंपनियों साइनोपेक समूह (407 अरब डॉलर), स्टेट ग्रिड (384 अरब डॉलर), चाइना नेशनल पेट्रोलियम (379  अरब डॉलर) का स्थान रहा। रॉयल डच शेल 5वें और सऊदी अरामको 6वें स्थान पर है। 
विज्ञापन


आईओसी को नुकसान, एसबीआई में सुधार
 
कंपनी स्थान नुकसान/सुधार
आईओसी 151 -34
ओएनजीसी 190 -30
एसबीआई 221 +15
भारत पेट्रोलियम 309 -
टाटा मोटर्स 337 -
राजेश एक्सपोर्ट्स 462 -

आज दोपहर 1.18 बजे रिलायंस का शेयर 2133.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसकी शुरुआत 211 के स्तर पर हुई और पिछले कारोबारी दिन यह 2133.80 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 14.05 लाख करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed