फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance uses Modi pic in Jio ad goes viral in Social Media

Jio के एड में मोदी की फोटो से मचा बवाल

Sat, 03 Sep 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
Reliance uses Modi pic in Jio ad goes viral in Social Media
जियो के विज्ञापन में पीएम मोदी

मुकेश अंबानी के रिलायंस ‌जियो की लांच तारीख बताने के अगले ही दिन समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में छाए पीएम मोदी की तस्वीर के साथ जियो के विज्ञापन से घमासान मचा गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन में कहा गया था कि रिलायंस जियो करोड़ों भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित है।

इस विज्ञापन की चर्चा ट्विटर, फेसबुक से लेकर आम लोगों के बीच खूब हो रही है। रिलायंस इंडस्ट्री ने अपने इस विज्ञापन में डिजिटल इंडिया की आड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जियो सर्विस' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश किया है। 

विज्ञापन

'सबक सिखाएगी जनता'

Reliance uses Modi pic in Jio ad goes viral in Social Media
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

जानकारों के अनुसार कोई कंपनी अपने विज्ञापन में पीएम या मंत्री की तस्वीर ‌का इस्तेमाल कर सकती है या नहीं, इसे लेकर कोई नियम या दिशा निर्देश नहीं है। मोदी की तस्वीर को लेकर राजनीतिक हल्कों में भी जोरदार तरीके से विरोध हो रहा है।

दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा, 'मोदी जी। आप रिलायंस के ऐड में मॉडलिंग करते रहना। देश की सारी लेबर मिलकर आपको 2019 में सबक सिखाएगी।

मोदी रिलायंस की तरह हैं।' वहीं जानकार कहते हैं कि बीजेपी को इस विज्ञापन पर आपत्ति उठानी चाहिए, नहीं तो हर कंपनी इस तरह का प्रयोग करने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed