फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance outpaces industry in petrol diesel sales from its outlets

रिलायंस ने हासिल किया नया मुकाम, पेट्रोल-डीजल बिक्री की वृद्धि में उद्योग को छोड़ा पीछे

Sun, 19 Jan 2020 04:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 19 Jan 2020 04:46 PM IST
सार

  • मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक नया मुकाम हासिल किया है। 
  • तीसरी तिमाही में कंपनी के 1,394 पेट्रोल पंपों की बिक्री 10 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ी है। 
  • डीजल की बिक्री में 11 फीसदी की वृद्धि हुई ओर पेट्रोल की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी।

विज्ञापन
Reliance outpaces industry in petrol diesel sales from its outlets

विस्तार

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने पेट्रोल व डीजल की बिक्री में बड़ी वृद्धि हासिल की है और इस मामले में पूरी इंडस्ट्री को पीछे छोड़ दिया है। 31 दिसंबर, 2019 को समाप्त तीसरी तिमाही में कंपनी के 1,394 पेट्रोल पंपों की बिक्री 10 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ी है। 

विज्ञापन

डीजल की बिक्री में 11 फीसदी की वृद्धि

इस संदर्भ में कंपनी ने बताया कि अक्तूबर से दिसंबर, 2019 के बीच उसके 1,394 पेट्रोल पंपों में डीजल की बिक्री में 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी ओर पेट्रोल की बिक्री में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह वृद्धि पूरी इंडस्ट्री की पेट्रोल व डीजल बिक्री की वृद्धि से ज्यादा है। इस दौरान उद्योग की डीजल की बिक्री 0.2 फीसदी और पेट्रोल की बिक्री 7.1 फीसदी बढ़ी है। 

विज्ञापन

पांच फीसदी बढ़ी खुदरा बिक्री 

मामले में कंपनी ने कहा कि उसके पेट्रोल पंपों की खुदरा बिक्री पांच फीसदी बढ़कर 3,725 करोड़ रुपये रही। ईंधन बिक्री 53.8 करोड़ लीटर रही। बता दें कि कंपनी के 1,394 पेट्रोल पंपों में से 518 कंपनी के स्वामित्व वाले और शेष डीलरों के परिचालन वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को छोड़ा पीछे

कंपनी के पेट्रोल पंपों में प्रति माह तीन लाख 42 लीटर पेट्रोल व डीजल मंगाया गया। यह आंकड़ा सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की तुलना में दोगुना है। 

इतना हुआ रिलायंस का बाजार पूंजीकरण

बता दें कि बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप 62,772.95 करोड़ रुपये बढ़ गया है। सबसे अधिक लाभ हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,890.58 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,009.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed