फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance jio mukseh ambani to sell infra companies to brook field asset company to clear debt

कर्ज घटाने के लिए रिलायंस इंफ्रा को बेचेंगे मुकेश अंबानी

Fri, 08 Feb 2019 12:53 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Fri, 08 Feb 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
reliance jio mukseh ambani to sell infra companies to brook field asset company to clear debt

अपनी देनदारी को कम करने के लिए रिलायंस जियो जल्द ही अपनी दो इंफ्रा कंपनियों को बेचने जा रहा है। जियो पर बाजार की करीब 3 लाख करोड़ की देनदारी है। यह पूरा सौदा 15 बिलियन डॉलर (1.07 लाख करोड़ रुपये) में होगा। 

विज्ञापन

इन कंपनियों को बेचने की तैयारी

रिलायंस जियो अपनी टेलिकॉम टावर और ऑप्टिक फाइबर केबल बिछाने वाली कंपनियों को बेचने जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने विश्व की प्रमुख इंफ्रा व प्राइवेट इक्विटी निवेश कंपनी ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट को चुन लिया है। रिलायंस अब ब्रुकफील्ड को 15 बिलियन डॉलर में इसे बेचने जा रही है। 

विज्ञापन

रिलांयस जियो के पास 2.2 लाख टावर

जियो के पूरे देश में करीब 2.2 लाख टावर हैं, जिसमें से कुछ थर्ड पार्टी के पास भी हैं। इसके अलावा 3 लाख किलोमीटर का ऑप्टिक फाइबर है जो 30 करोड़ उपभोक्ताओं के पास अपना नेटवर्क पहुंचाने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रुकफील्ड के पास है रिलांयस की तेल पाइपलाइन

ब्रुकफील्ड के पास इस वक्त पूरे विश्व में करीब 330 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। पिछले साल ही कंपनी ने रिलायंस के स्वामित्व वाली 1400 किलोमीटर लंबी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को 2 बिलियन डॉलर में खरीदा था। यह पाइपलाइन आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा से शुरू होकर के गुजरात के भरूच तक जाती है। अगर यह समझौता हो जाता है तो फिर ब्रुकफील्ड पूरे देश में सबसे बड़ी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बन जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed