{"_id":"5a0e77054f1c1bd1408b723a","slug":"reliance-industries-chairman-mukesh-ambani-becomes-richest-person-in-forbes-asia-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशिया के सबसे रईस लोगों में कायम है मुकेश अंबानी का नाम, टॉप 5 में अकेले भारतीय","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एशिया के सबसे रईस लोगों में कायम है मुकेश अंबानी का नाम, टॉप 5 में अकेले भारतीय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी का परिवार भारत ही नहीं एशिया का भी सबसे अमीर परिवार है। फोर्ब्स की ओर से जारी रैंकिंग के मुताबिक एशिया के 50 सबसे अमीर परिवारों में मुकेश अंबानी का परिवार शीर्ष पर है।
विज्ञापन
उनकी कुल संपत्ति 19 अरब डॉलर यानी 1.25 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 44.8 अरब डॉलर यानी 2.92 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर दक्षिण कोरिया का ली परिवार है। ली परिवार की संपत्ति 11.2 अरब डॉलर से बढ़कर 40.8 अरब डॉलर हो गई है।
विज्ञापन
पढ़ें- एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी हैं इन महंगी चीजों के मालिक
विज्ञापन
इसकी वजह सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों के मूल्य में पिछले एक साल में 75 प्रतिशत का इजाफा होना है। अंबानी परिवार इस सूची में शामिल इकलौता भारतीय परिवार है जो शीर्ष दस में शामिल है।
इस लिस्ट में हांगकांग का कॉक परिवार तीसरे स्थान पर है। इस परिवार की संपत्ति 40.4 अरब डॉलर है। इस परिवार के पास एशिया की सबसे अमीर रियल एस्टेट कंपनी सन हुंग काई प्रॉपर्टीज का नियंत्रण है। थाईलैंड के चारोएन पोक्पहैंड समूह के प्रमुख चिआरावैनांट परिवार का इस सूची में चौथा स्थान है जिनकी कुल संपत्ति 36.6 अरब डॉलर है।
टॉप 20 में छह भारतीय परिवार
अंबानी के अलावा इस लिस्ट में 19.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ प्रेमजी परिवार 11वें, 18.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हिंदुजा परिवार 12वें, 17.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मित्तल परिवार 14वें, 16.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मिस्त्री परिवार 16वें और 14.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिड़ला परिवार 19वें स्थान पर है।
सबसे ज्यादा भारतीय परिवार
लिस्ट में सबसे ज्यादा 18 परिवार भारत के हैं। दूसरे नंबर पर हांगकांग है, जहां के 9 परिवार एशिया की टॉप 50 फैमिली में शामिल हैं। इस लिस्ट में भारत के सहगल और वाडिया समेत छह परिवार पहली बार शामिल हुए हैं। जिसमें अजीम प्रेमजी फैमिली, एलएन मित्तल, साइरस मिस्त्री, कुमारमंगलम बिड़ला, गोदरेज, बजाज, जिंदल, बरमन, भांगर, पटेल फैमिली, पिरामल फैमिली, मुंजल फैमिली शामिल हैं।
टॉप 10 में शामिल हैं ये लोग
d
फोर्ब्स द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार टॉप 10 में भी केवल एक ही भारतीय परिवार शामिल हैं। इनकी कुल संपत्ति भी इस प्रकार हैः-
नाम देश संपत्ति
1. मुकेश अंबानी परिवार भारत 44.8
2. ली परिवार दक्षिण कोरिया 40.8
3. कॉक परिवार हांगकांग 40.4
4. चिआरावैनांट परिवार थाईलैंड 36.6
5. हारतोनो परिवार इंडोनेशिया 32.0
6. शाहू की ली परिवार हांगकांग 29.0
7. क्वेक परिवार मलेशिया 23.3
8. चेंग परिवार हांगकांग 22.5
9. सी परिवार फिलीपींस 20.1
10. चिरथीवट परिवार थाईलैंड 19.3
नोट- संपत्ति के आंकड़े बिलियन डॉलर में हैं।
नाम देश संपत्ति
1. मुकेश अंबानी परिवार भारत 44.8
2. ली परिवार दक्षिण कोरिया 40.8
3. कॉक परिवार हांगकांग 40.4
4. चिआरावैनांट परिवार थाईलैंड 36.6
5. हारतोनो परिवार इंडोनेशिया 32.0
6. शाहू की ली परिवार हांगकांग 29.0
7. क्वेक परिवार मलेशिया 23.3
8. चेंग परिवार हांगकांग 22.5
9. सी परिवार फिलीपींस 20.1
10. चिरथीवट परिवार थाईलैंड 19.3
नोट- संपत्ति के आंकड़े बिलियन डॉलर में हैं।