फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Industries Limited Announces O2c Business Demerger Ahead Of Saudi Aramco Deal

रिलायंस ने की अहम घोषणा: तेल-से-रसायन कारोबार के लिए बनेगी अलग कंपनी, ऐसे होगा फायदा

Tue, 23 Feb 2021 11:45 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 23 Feb 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Reliance Industries Limited Announces O2c Business Demerger Ahead Of Saudi Aramco Deal
रिलायंस - फोटो : पीटीआई

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी और मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने तेल-से-रसायन कारोबार के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई में डिमर्जर की रूपरेखा का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने शेयरधारकों और ऋणदाताओं से मंजूरी मांगी है। कंपनी को उम्मीद है कि आगामी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक इसके लिए मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी को ऐसे होगा फायदा
मुकेश अंबानी के इस कदम से कंपनी को सऊदी अरामको जैसे वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। एक्सचेंजेज को दी गई इसकी जानकारी में कंपनी ने कहा कि ऑयल-टु-केमिकल्स कारोबार के पुनर्गठन से उसे ओटुसी वैल्यू चेन में अवसरों का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज तेल-से-रसायन कारोबार के लिए अलग इकाई बना रही है। इस कदम से उसे रणनीतिक साझेदारों के साथ वृद्धि के अवसरों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में जोरदार उछाल
इसके बाद से रिलायंस के शेयर में जोरदार उछाल जारी है। 2048 के स्तर पर खुलने के बाद यह आज सुबह 11.45 बजे 29.10 अंक (1.45 फीसदी) की तेजी के साथ 2037.20 के स्तर पर था। पिछले कारोबारी दिन यह 2008.10 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13.40 लाख करोड़ रुपये हैं। यानी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से यह देश की सबसे बड़ी कंपनी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी से बातचीत
मालूम हो कि काफी समय से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के साथ 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत कर रही थी। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह डील रुक गई थी। कंपनी के तेल-से-रसायन व्यवसाय का मूल्यांकन 75 अरब डॉलर किया गया था। 15 जुलाई 2020 को हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के चलते बनी अभूतपूर्व परिस्थितियों के चलते सऊदी अरामको के साथ प्रस्तावित डील समय से नहीं हो पा रही है। लेकिन हम सऊदी अरामको के साथ अपने दो दशक से ज्यादा के कारोबारी संबंधों का सम्मान करते हैं और उसके साथ लंबी अवधि की भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed