फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance coronavirus response among top work resonating most in Twitter and LinkedIn list

कोरोना: मुश्किल हालात में बेहतर प्रतिक्रिया देने वाली कंपनियों की सूची में शामिल रिलायंस

Mon, 20 Apr 2020 10:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 Apr 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Reliance coronavirus response among top work resonating most in Twitter and LinkedIn list
मुकेश अंबानी - फोटो : TWITTER

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी समाजसेवी इकाई रिलायंस फाउंडेशन को कोरोना वायरस महामारी के दौरान सबसे चर्चित प्रतिक्रिया देने वाली कंपनियों की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची ट्विटर और लिंक्डइन ने तैयार की है।

विज्ञापन


लिंक्डइन ने एक ब्लॉग में लिखा कि, ‘‘जब आप इस तरह की अनिश्चितताओं का सामना कर रहे हों, ऐसे में सबसे बेहतर होता है कि चुपचाप बैठकर देखें। हालांकि, अधिकांश कंपनियां ऐसे में आगे आ रही हैं और कर्मचारियों तथा उपभोक्ताओं से कोरोना वायरस महामारी पर अपनी प्रतिक्रिया के बारे में खुलकर बातें कर रही हैं। यह ऐसे हालात में जुड़े रहने, पारदर्शी बने रहने और एक-दूसरे के समर्थन में खड़े रहने का प्रभावी जरिया है।’’
विज्ञापन


पांच कंपनियों की सूची तैयार
लिंक्डइन ने ऐसी पांच कंपनियों की सूची तैयार की है, जिनकी प्रतिक्रियाओं की सर्वाधिक चर्चा हुई है। लिंक्डइन की इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा लॉरियेल, डिकेथलॉन, लीगो और जीई हेल्थकेयर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर ने भी तैयार की सूची 
ट्विटर ने भी अलग से इसी तरह की सूची तैयार की है। ट्विटर ने कहा कि गूगल शिक्षकों को सशक्त बनाने, डिएगो हैंड सैनिटाइजर बनाने, दी हिंदू सामाजिक दूरी को बढ़ावा देने, सिस्को फ्री वेबिनार सेवा देने और डिटॉल खुद को सुरक्षित रखने के तरीके बताने में अग्रणी है।

इन कंपनियों ने भी की मदद
इसके अलावा ट्विटर ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट सभी कॉल को एक साथ लाने, लिंक्डइन नियुक्तियां करने तथा बिग बाजार रोजाना की जरूरतें पूरा करने में मदद कर रही है। ट्विटर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को मुश्किल हालात में मदद के लिए आगे आने वाली कंपनियों में गिना है।


इन कंपनियों को भी सराहा
इनके अलावा ट्विटर ने जोमैटो को दिहाड़ी कामगारों के लिए भोजन उपलब्ध कराने, ताज होटल को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भोजन उपलब्ध कराने, उबर को ड्राइवरों के लिए राहत कोष बनाने तथा ओप्पो को उपभोक्ता केंद्रित रवैया अपनाने के लिए सराहा है। लोगों का मनोरंजन करने वाली कंपनियों की सूची में ट्विटर ने नेटफ्लिक्स, ड्यूरेक्स, टिंडर और मर्सिडीज बेंज को शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed